घर का वास्तु व्यक्ति के मानसिक पारिवारिक एवं आर्थिक स्वास्थ्य को भारी मात्रा में प्रभावित करता है। यही कारण है कि सदियों से लोग घर बनवाने से पहले वास्तु संबंधित बातों का ध्यान रखते हैं।
आइए जानते हैं घर में सुख शांति के लिए किन बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। Vastu Tips
घर में सूरज की रोशनी का प्रवेश करना अत्यंत शुभ माना जाता है इसलिए घर का मुख्य द्वार पूर्व अथवा उत्तर पूर्व दिशा में ही रखें।
बेडरूम घर में आराम करने का स्थान होता है इसलिए वहां शांति होना आवश्यक होता है। बेडरूम को हमेशा पश्चिम अथवा दक्षिण दिशा में बनाएं तथा सोते समय सिर की स्थिति दक्षिण दिशा में रखें।
कुछ पौधे कुछ पौधे घर की नकारात्मक ऊर्जा को हटाने एवं सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करते हैं। तुलसी इत्यादि पौधों को घर के उत्तर पश्चिम अथवा उत्तर पूर्व दिशा में रखें।
रसोई घर घर में प्राण शक्ति बढ़ाने का प्रमुख केंद्र होता है इसलिए इसका सही दिशा में होना शुभ होता है। रसोईघर हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा में बनाएं इससे घर में समृद्धि और वैभव बढ़ता है।
घर के मुख्य द्वार को जितना संभव हो उतना सुंदर रखें इससे लक्ष्मी का आगमन होता है। हर सुबह घर के सभी खिड़की दरवाजे खोल दें ताकि घर में पॉजिटिव ऊर्जा का आगमन हो सके।