अध्यात्म मार्ग पर चलने वाला न सिर्फ़ मोक्ष की प्राप्ति करता है बल्कि जीवन में सफलता भी प्राप्त करता है। 

आध्यात्मिक यात्रा मनुष्य को क्या क्या देती है, आइए जानते हैं। इसके बाद आप स्वयं अपने लक्ष्य निर्धारित कर लेंगे।

सर्वप्रथम अध्यात्म मनुष्य को उसकी पहचान कराता है साथ ही स्वयं के बेहतर जानने की समझ देता है। 

अध्यात्म व्यक्ति को जीवन में, उसके आस पास जो भी हो रहा है उसे सहजता से स्वीकारने की शक्ति देता है। 

अध्यात्म व्यक्ति के भीतर अन्य व्यक्ति अथवा जीवों के लिए प्रेम और दया की भावना जगाता है। 

 अध्यात्म व्यक्ति में सत्य के साथ जीने की साहस भरता है और निर्भय बनाकर संस्कारों के साथ जीने के लिए प्रेरित करता है।

अध्यात्म मनुष्य के जीवन को पूर्ण रुप से बदलकर उसमें सुख शान्ति और मधुरता भर देता है।