ओम! ब्रह्मांड की वह ध्वनि जो इस पूरे यूनिवर्स में फैली शक्तिओं को स्रोत है। कुछ मिनट शांति से बैठकर मन में ओम का जाप करने से कई लाभ होते हैं।
यदि आप हर रोज सुबह दस मिनट सूर्योदय से पहले ओम मंत्र का जाप कर उसके साथ ध्यान लगाएंगे तो आप ब्रह्मांड की अभी शक्तियों को पा लेंगे।
आइए जानते हैं कि ॐ का जाप करने से क्या लाभ मिलते हैं।
ॐ ध्यान ध्वनि का अभ्यास करने से मन की शांति और विचारों में स्थिरता आती है। अधिक सोचने वालों के विचारों में कमी के साथ विचारों की गुणवत्ता बढ़ जाती है।
नियमित रुप से ॐ ध्यान ध्वनि का कुछ मिनट अभ्यास करने से शरीर के ऊर्जा केंद्र एक्टिवेट हो जाते हैं। सम्पूर्ण शरीर में ऊर्जा का प्रवाह सुचारु होने से स्वास्थ्य बेहतर होने लगता है।
ॐ ध्यान ध्वनि के निरन्तर अभ्यास से मन शान्त होने लगता है। जिससे विचारों की गति कम होने के साथ विचारों में स्वष्टता बढ़ती है ।
ध्यान ध्वनि के निरन्तर अभ्यास करने से मानसिक शक्तियां विकसित होती हैं। यह मन को नियंत्रित करने, नये विचारों को जन्म देने और बुद्धि को शांत करने में मदद करता है।
ॐ ध्यान ध्वनि का अभ्यास करने से आत्म विश्वास बढ़ने के साथ अपने जीवन की कीमत समझ में आती है। साथ ही यह अभ्यास यह आपको अपनी आंतरिक शक्तियों को उजागर कर प्रयोग करने की क्षमता देता है।
सुबह बस दस मिनट स्वयं के साथ बैठें और ओम का उच्चारण कर अपना जीवन परिवर्तित करें।