कहते हैं किताबों में वो खजाना छिपा होता है जो रंक को राजा बना सकता है। जिनके अकेले पन का साथी किताबें हैं, वो कभी अकेले नहीं होते।

आइए जानते हैं ऐसी 7 पुस्तकें जो मनुष्य ने जीवन में एक बार अवश्य पढ़नी चाहिए।

यह एक विश्व भर में सर्वाधिक बिकने वाला उपन्यास है। मनुष्य अपने सपनों के पीछे भागता है और उसी सपने के पीछे एक मायावी ताकत होती है, उसकी पहचान कराती है ये पुस्तक।

दी अल्केमिस्ट

माननीय शिव खेड़ा द्वारा लिखी ये पुस्तक मनुष्य के भीतर दबे जुनून को जगा देती है। यह पुस्तक हमें मेहनत और अपने आत्मविश्वास से अवगत कराती है।

जीत आपकी

एक ऐसी जादुई किताब जो आपकी सोच को बदल कर रख देती है। मनुष्य के मन में दबी उन तिलिस्मी शक्तियों के बारे में है जिसे जगाकर मनुष्य सब कुछ हासिल कर सकता है।

दी सीक्रेट

यह एक ऐसी पुस्तक है जो मनुष्य को किस दिशा में और कैसे सोचना चाहिए बताती है। जितना बड़ा सोचेंगे उतना ही खुद की शक्तियों को बढ़ाते जायेंगे।

बड़ी सोच का बड़ा जादू

रोबिन शर्मा का यह उपन्यास हमें भौतिक और मानसिक स्वास्थ्य का बैलेंस करना सिखाती है। किस प्रकार एक करोड़पति अपना सब कुछ बेचकर हिमालय चला जाता है। वहां से जो सीखता है वह इस पुस्तक में है।

एक योगी जिसने अपनी फरारी बेच दी

एक ऐसी किताब जो मनुष्य को उसकी बेसिक जरूरतों को पूरा करने से उपर उठना सिखाती है। कैसे अपनी सोच बदलकर मनुष्य अपने बड़े से बड़े सपने पूरा कर सकता है, सिखाती है।

रिच डैड पूअर डैड

यह किताब जीवन भर पढ़ते रहना चाहिए क्योंकि जीने की सारी कला इसमें ही निहित है। इसमें बताए गए नियमों का पालन कर मनुष्य आजीवन सुखरूप से और सही दिशा में जीवन जीता है।

श्रीमद भगवत गीता

कॉमेंट करके बताइए, इनमे से आपकी फेवरेट किताब कौन सी है? या आप सबसे पहले कौन सी पढ़ेंगे।