Spiritual Books in Hindi – क्या आप भी अपनी अध्यात्मिक यात्रा शुरू करना चाह रहे हैं या पहले से ही चल रहे हैं बस इसे अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं? यदि आपका जवाब हां है तो इस आर्टिकल में आपके लिए कुछ ऐसी चुनिंदा पुस्तकें हैं जो अपका मार्ग दर्शन करेंगी।
साथ ही आपकी यात्रा को सरल और रुचिकर भी बनाएंगी। इस आर्टिकल में जो भी पुस्तकें हैं उन्हें अन्य पुस्तकें जैसे की नोवेल या कुछ और समझकर न पढ़ें। इन पुस्तकों में लोगों के अनुभव हैं, जिन्हे अपने जीवन से जोड़कर देखें। इस तरह से पढ़ने पर आप इनसे ज्यादा सीख पाएंगे।
आइए बढ़ते हैं Spiritual Books in Hindi की लिस्ट की तरफ़।
Top 7 Spiritual Books in Hindi | अध्यात्म की बेहतरीन किताबें
१- एक योगी की आत्म कथा
अध्यात्म सबके बस की बात नहीं लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण है कि क्या आप अध्यात्म जीवन के लिए तैयार हैं? आप यह आर्टिकल पढ़ रहे हैं इसका मतलब आपकी आध्यात्मिक यात्रा शुरू हो चुकी है। दरअसल हम अध्यात्म जगत को नही बल्की वह हमें चुनता है।
एक योगी की आत्म कथा कुछ ऐसी ही है। बार बार इनका मन अध्यात्म की तरफ़ खिंचता चला जाता था। न चाहते हुए भी जिस रास्ते ये बालक चलता था उधर किसी गुरु पर इनकी नजर पड़ ही जाती थी।
अपनी आध्यात्मिक यात्रा को इन्होंने किस तरह किया, आगे बढ़ाया बड़ी ही बारीकी और दिलचस्प कहानी है। आपको यह पढ़ना चाहिए ताकि वास्तव में क्या क्या बदलाव आता है आप उसे समझ सकें।
२- Spiritual Books in Hindi – द अल्केमिस्ट
यह कहानी एक व्यक्ति की है जो बिल्कुल हमारी तरह एक आम है। हमारी ही तरह उसके कुछ सपने और हमारी ही तरह कुछ चाहनाएं हैं। अपने सपने को पूरा करने की तलाश में उसकी जीवन यात्रा को बहुत ही खूबसूरती से बताया है। क्या क्या कठिनाइयां झेलकर वह कैसे आगे बढ़ता है।
उसकी इस जीवन यात्रा को जब आप अपनी यात्रा से जोड़ेंगे तो पाएंगे कि जीवन के कई रहस्य तो उसी में छिपे हैं। उनसे सीखकर, जीवन में धारणकर जब आपआगे बढ़ते हैं तो जीवन सुखद और आसान लगने लगता है।
पूरे विश्व में इस पुस्तक की सराहना हुई है तथा सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली पुस्तक है । अवश्य पढ़ें।
३- सन्यासी जिसने अपनी फरारी बेच दी
एक ऐसी पुस्तक जो आपको किसी भी तनाव डिप्रेशन या समाज के बंधन से मुक्त कर देगी। अकसर मनुष्य चीजों के पीछे भागता रहता है। उस चक्कर में न अपने मानसिक स्वास्थ्य का खयाल रखता है न ही शारीरिक। एक समय आता है जब यह भयंकर रुप धारण कर लेता है।
ऐसी ही कहानी है एक करोड़पति की जिसने शहर को चमक धमक छोड़ हिमालय पर जाने का निर्णय लेता है। उसने अपनी फरारी कार जो उसकी अमीरी की पहचान थी, उसे भी बेच दिया। कुछ महीनों तक गायब रहने के बाद जब वापस आया तो उसके चेहरे की रंगत बदल चुकी थी।
वह कहां गया, किसके साथ था और क्या सीखा?
इन सबका जवाब इस पुस्तक में हैं। यदि आप भी अपनी रोज़ाना की ज़िंदगी से ऊब गए हैं, कुछ बदलाव चाहते हैं, या जीवन का दूसरा पहलू देखना चाहते है तो इसे जरूर पढ़ें।
Also Read काउंसलिंग के प्रकार | कैसे होती है | फायदे
४- Spiritual Books in Hindi – जीवन के अद्भुत रहस्य
यह पुस्तक उन लोगों के लिए बहुत ही कारगर साबित होगी जिन लोगों ने अपने जीवन का लक्ष्य अभी तक नहीं पाया। सच तो यही है कि जीवन के कुछ नियम हैं, जिनको अपनाने से जीवन अत्यंत सरल हो जाता है। ये नियम क्या है।
इन्हें किस तरह अपनाकर जीवन को दिशा दी जा सकती है यह विस्तार सेऔर सरल शब्दों में जानेंगे। कृष्ण के विचारों पर अर्थात गीता के विचारो पर चलकर किस प्रकार मनुष्य अपनें जीवन को दिशा दे सकता है?
कैसे वह बिना डगमगाए हर समस्या का समाधान खोज सकता है, सबके जवाब आपको इस छोटी सी पुस्तक में मिलेगी। ऐसे रहस्य जिन्हें शायद आप जानते हों पर आपको यह नहीं पता कि कैसे यह जीवन बदल सकता है। नए लोगों के लिए यह पुस्तक जीवन मार्ग दिखाने का रास्ता हो सकती है।
Also Read: विजुलाइजेशन कैसे करें
५- रहस्य
अध्यात्म का मार्ग अर्थात स्वयं की तलाश। आप एक ऐसी अद्भुत विश्व का हिस्सा हैं जिन्हें खुद उसकी असलियत पूर्ण रुप से नहीं पता है। आज मनुष्य अपनी दैनिक और भौतिक जरूरतें पूरी करने के प्रयास में दिन रात भागता रहता है।
ना उसे खाने की चिंता होती है न खुश रहने की परवाह। फिर भी दिन के अंत में खुशी तलाश करता है। क्या होगा जब आपको किसी ने कुछ ऐसा रहस्य बता दिया जिससे आप सब कुछ आसानी से पा सकें?
है ना कमाल की बात? विश्वास हुआ या नहीं यदि नहीं हुआ तो आपको यह पुस्तक पढ़नी चाहिए और अगर हुआ तो जरूर पढ़नी चाहिए। इस पुस्तक में वैज्ञानिक तर्क के साथ, सबूतों के साथ मनुष्य के मस्तिष्क की शक्ती का सार छिपा है।
जिसे प्रैक्टिकल में प्रयोग करके आप अपने जीवन की दिशा बदल सकते हैं।
६- Spiritual Books in Hindi – यू कैन हील योर लाइफ
क्या आपने कभी सोचा है कि दवाइयां किस प्रकार से काम करती हैं? कैसे भयानक से भयानक दर्द थोड़ी देर में गायब या घाव कुछ दिनों में ही ठीक हो जाता है?
इस पुस्तक के राइटर ने बड़े ही सरल शब्दों में किंतु गहराई से बताया है कि कैसे आप अपने मस्तिस्क का प्रयोग करके बीमारियों को ठीक कर सकते हैं। मात्र बीमारियां नहीं बल्कि रिश्ते एवं अपने धन को भी हील करके आगे बढ़ सकते हैं। एक सुंदर भविष्य की रचना कर सकते हैं।
यदि आप एक रेकी या प्राणिक हीलर हैं तो इसे ज़रूर पढ़ें। वैसे तो यह पुस्तक हर उस व्यक्ति के लिए है जो अपनी अध्यात्मिक यात्रा पर है।
७- आपके अचेतन मन की शक्ति
यह मेरी सर्वाधिक प्रिय पुस्तक है लेकिन मैंने इसे अंत में रखा है। कारण मात्र इतना सा है कि जो लोग अंत तक, यहां तक इस लेख को पढ़ें उनको मैं बता सकूं कि इस पुस्तक को अवश्य पढ़ें। ईश्वर ने सभी को एक मस्तिस्क दिया है, उसे चलाने की ताकत भी दी है।
फिर भी हम मनचाहा जीवन नहीं जी पाते? कभी सोचा है क्यों?
इस पुस्तक में हर समस्या का समाधान है। लेखक ने बड़ी ही बारीकी और आसान तरीके से समझाया है कि अपने मन का प्रयोग करके कैसे सब कुछ हासिल किया जा सकता है। तो, यदि अपने अभी तक यह पुस्तक नहीं पढ़ी तो एक बार अवश्य पढ़ें। मेरा विश्वास है कि आपका जीवन ज़रूर बदलेगा।
Also Read अवचेतन मन की शक्तियों को जगाने के 7 तरीके
Final Words: अध्यात्म कुछ और नहीं बस जीवन जीना सीखने का सर्वोत्तम मार्ग है। जो ये पुस्तकें सिखाती हैं। उम्मीद है Spiritual Books in Hindi की ये लिस्ट आप इस साल में खत्म कर अपने जीवन को कुछ कदम ऊपर उठाएंगे।
यदि लेख अच्छा लगा हो तो लाइक, कॉमेंट और कुछ मित्रों के साथ साझा अवश्य करें।
सबका मगंल हो