Reiki Meaning in Hindi | रेकी का मतलब | रेकी के चमत्कार | रेकी का मतलब | रेकी के नुकसान
हमारा शरीर भिन्न भिन्न प्रकार की ऊर्जा से मिलकर बना हुआ है। इन ऊर्जा का निरंतर प्रवाहित होना अर्थात अच्छा स्वास्थ्य तथा अच्छे विचार। जब आप समय के साथ आगे बढ़ते हैं तो आप अपने प्राकृतिक स्वरूप में होते हैं।
किन्तु जब आप किसी बीते हुए कल के बारे में सोचते हैं तो आप उसी पल में ठहर जाते हैं। या कुछ नकारात्मक विचार या भावनाओं में अटक जाते हैं। तो ऊर्जा का प्रवाह अवरूद्ध हो जाता है। परिणामस्वरूप मनुष्य बेचैन या अच्छा नहीं महसूस करता है।
Reiki Meaning in Hindi मन की प्रवृत्ति उस बहते हुए नदी के समान है जिसे अनवरत बहना पसंद है। यदि उसे एक सकारात्मक विचार दे दिया जाए तो एक मिनट के अंदर वह सैकड़ों नए विचार उत्त्पन्न कर देता है।
चलिए एक बार आज के मनुष्य की परिस्थिति देख लेते हैं। जिस प्रकार ठहरे हुए तालाब के जल में एक ना एक दिन कीड़ों की उत्त्पति होना ही है। ठीक उसी प्रकार मनुष्य पुरानी किसी घटनाओं को, दर्द को, यादों को मन में दबाए हुए है।
परिवर्तन नहीं करने में वह असर्थता जताता है, या फिर करना ही नहीं चाहता। यही ठहरे हुए विचार मन तथा शरीर में हानिकारक कीड़े अर्थात बीमारियों की वजह बनते हैं।
Reiki Meaning in Hindi
REIKI मूलतः जापानी शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना है- रे तथा की। RE अर्थात रे का अर्थ होता है जो सर्वत्र व्याप्त है, और की का अर्थ है ऊर्जा – प्राणशक्ति ऊर्जा। इस प्रकार रेकी का अर्थ सर्वव्यापी प्राणशक्ति ऊर्जा है। कई लोग इसे संजीवनी शक्ति भी कहते हैं।
रेकी को अध्यात्मिक उपचार पद्धति के नाम से भी जाना जाता है। यह पूर्ण रूप से प्राकृतिक तथा सुरक्षित पद्धति है। इसका किसी धर्म या जाति विशेष से कोई संबंध नहीं है।
Reiki Meaning in Hindi दूसरे शब्दों में कहूं तो रेकी तकनीक का प्रयोग कर इंसान आसानी से अपने अंदर की विद्यमान शक्तियों (कुण्डलिनी शक्ति) को जागृत कर सुखी तथा परिपूर्ण जीवन जी सकता है।
Also Read about डाय को म्यो का क्या महत्व है
Function of Reiki in Hindi | रेकी करना का अर्थ
ऊर्जा के कई प्रकार होते हैं। मानव शरीर के लिए ये ऊर्जा अति आवश्यक है। शरीर को चलाने के लिए भोजन चाहिए। भोजन से जो ऊर्जा मिलती है वह किसी अन्य चीजों से नहीं मिलती। जब शरीर के किसी हिस्से में ऊर्जा अवरुद्ध हो जाती है तो उस हिस्से में समय के साथ बीमारी उत्पन्न हो जाती है।
Reiki Meaning in Hindi बीमारियों को ठीक करने के लिए मनुष्य तुरंत दवाइयों का सहारा लेता है। दवाइयां रसायन ऊर्जा हैं, जो शरीर के उस भाग में अवरूद्ध ऊर्जा को प्रवाहित करती हैं।
इंसान का शरीर ऊर्जा की सात परतों से बना है, दूसरे शब्दों से इसे औरा कहते हैं। यह हमारे शरीर के चारों ओर चार से छह इंच तक का एक घेराव होता है। एक स्वस्थ व्यक्ति का औरा उसे बीमारियों से सुरक्षित रखता है। वहीं रोगी व्यक्ति का औरा सिकुड़ जाने के वजह से वह जल्दी से बीमारियों की चपेट में आ जाता है।
Reiki Meaning in Hindi मानव शरीर के अंदर कुल २४ मुख्य ऊर्जा के केंद्र हैं जिन्हें हम चक्र के नाम से जानते हैं। जिनमें सात प्रमुख चक्र हैं। रेकी हीलर अपने हाथों से इन चक्रों के माध्यम से ऊर्जा को रोगी के शरीर में प्रवाहित करता है।
रेकी थेरेपी एक तरह से ध्यान विधि भी कह सकते हैं। जो मन की गहराइयों में जाकर, दबे हुए विचारों, यादों, दर्द को बाहर निकाल उस जगह ऊर्जा का प्रवाह करती है। शुद्ध तथा ताज़ी हवा के समान शरीर और मन के उस हिस्से में एक ताज़गी भर देती है। परिणामस्वरूप बीमारियां ठीक होने लगती हैं।
Also Read about Powers and Benefits of Root Chakra
Reiki ke Fayde in Hindi | २१ Benefits Of Reiki
अपने ४ साल के रेकी अभ्यास से जो अनुभव मैंने किया है उसे आपके साथ यहां साझा कर रही हूं। इन्हें जानने के बाद हो सकता है आपका विश्वास रेकी में बढ़ जाए।
शारीरिक लाभ Physical Benefits of Reiki
- रेकी द्वारा किसी भी पुरानी बीमारी जैसे कि कैंसर, डायबिटीज, अस्थमा आदि को ठीक होते पाया गया है।
- की अभ्यास करने वालों की रोग प्रतिकार शक्ति बढ़ जाती है। जिसके परिणाम स्वरूप उन पर कोई भी वायरल कीटाणुओं का जल्दी से असर नहीं होता। होता भी है तो ये लोग जल्दी से ठीक हो जाते हैं।
- रोज़ाना रेकी का अभ्यास करने से जलने या कटने से के घाव जादुई तरीके से बहुत ही जल्दी ठीक हो जाते हैं।
- कितना भी पुराना मायग्रेन या कोई अन्य शारीरिक दर्द कुछ हफ्तों के अभ्यास से ही जड़ से खत्म हो सकते हैं।
- रेकी के अभ्यास से आंखों की रोशनी बढ़ती है। तथा आंखों से संबंधित बीमारियां ठीक हो जाती हैं।
- नाक, कान तथा गले से संबंधित बीमारियों को रेकी उपचार द्वारा ठीक किया जा सकता है।
- पेट से संबंधित बीमारियों में रेकी उपचार अत्यंत प्रभावी है। पथरी की समस्या म को रेकी द्वारा ठीक होते पाया गया है।
- जोड़ों के दर्द में रेकी उपचार रामबाण का काम करती है।
- शरीर से toxins को बाहर निकालकर शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखने में रेकी सहायक है।
Note- किसी पुराने रोग की अवस्था में यदि दवा के साथ रेकी हीलिंग की गई तो दवा का असर बढ़ जाता है तथा परिणाम जल्दी मिलते हैं।
मानसिक लाभ Mental Benefits of Reiki
- रेकी तनाव, चिंता तथा किसी भी प्रकार के अवसाद की स्थिति में तुरंत आराम देती है।
- किसी भी तरह के मेंटल blockage को साफ़ कर इंसान को सही फैसले लेने में रेकी सहायक है।
- मन में चल रहे निरर्थक तथा नकारात्मक विचारों को बाहर निकालकर मन को केंद्रित करने में अर्थात फोकस बढ़ाने में रेकी मदद करती है।
- अनिद्रा की समस्या रेकी अभ्यास अथवा उपचार से आसानी से खत्म हो जाती है।। रेकी मानसिक शांति प्रदान करती है।
- किसी भी प्रकार की भावनात्मक अर्थात emotional दर्द से रेकी छुटकारा दिलाकर खुश रहने तथा जीवन को बेहतर बनाने में सहायता करती है।
- शारीरिक तथा मानसिक शक्ति में वृद्धि कर, जीवन को बेहतर बनाने में रेकी अत्यंत फायदेमंद है।
अध्यात्मिक लाभ Spiritual Benefits of Reiki
- रेकी अभ्यास मनुष्य को उसके प्राकृतिक स्वरूप से जोड़ने में मदद करती है।
- रेकी साधना कुण्डलिनी शक्ति को जागृत करने का सबसे आसान माध्यम है।
- Detachment तथा साक्षी भाव बढ़ाने में रेकी अत्यंत सहायक है।
- Law of Attraction अर्थात आकर्षण के नियम को जीवन में प्रयोग करने में रेकी मदद करती है।
- मन बुद्धि तथा शरीर का सामंजस्य कर जीवन में सुख शांति फ़ैलाने में रेकी सहायक है।
Reiki Meditation in Hindi
जैसा कि मैंने ऊपर ही कहा कि रेकी को ध्यान अर्थात Meditation के रूप में भी अभ्यास किया जाता है। मैंने अपने पांच साल के ध्यान के निरंतर अभ्यास में कई अलग अलग विधियों का प्रयोग किया है। मैं दावे से कह सकती हूं कि अध्यात्मिक चिकित्सा में Healing के क्षेत्र में रेकी सबसे शक्तिशाली विधि है।
Reiki Meaning in Hindi रेकी उपचार तीन चरण में होता है। या यूं कहें कि यदि आप इसका अभ्यास करना चाहते हैं तो आपको तीन चरण से गुजरना होगा।
१- प्रथम चरण में आपके सात चक्रों में से चार चक्रों को सक्रिय किया जाता है। उसके बाद ध्यान या साधना द्वारा आपकी शारीरिक तथा मानसिक क्लींजिंग होती है। परिणामस्वरूप किसी भी तरह का मेंटल, इमोशनल ब्लॉकेज क्लियर हो जाता है। जिससे बाकी के चक्र भी सुचारू रूप से सक्रिय हो जाते हैं।

२- दूसरे चरण में आपके हाथों के। चक्रों को। सक्रिय कर उसे अभिमंत्रित किया जाता है। रेकी के मंत्रों की मदद से अपने सारे चक्रों को हील करते हैं। इसी दौरान कुण्डलिनी शक्ति का भी लाभ देखने के लिए मिलता है।
३- पहली दो प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद आप आसानी से स्वयं को तथा दूसरों को भी हील कर सकते हैं।
नोट- रेकी सीखने के लिए। शिक्षक की आवश्यकता होती है। को आपके चक्रों को सक्रिय कर हीलिंग प्रक्रिया को तेज़ करने में सहायता करते हैं।
Also Read: जीवन में अधिक सुख, शांति लाने के17 आसान तरीके
Disadvantages of Reiki in Hindi | रेकी के नुकसान
काफ़ी सारे लोग इस बात को लेकर शंका में रहते हैं कि रेकी का कोई नुकसान तो नहीं है। तो इसका उत्तर यदि मुझे एक वाक्य में देना हो तो यही होगा कि “किसी भी प्राकृतिक चीज़ों का मनुष्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।
एक रेकी ग्रैंड मास्टर होने के नाते कुछ सलाह ज़रूर देना चाहूंगी। यदि आप किसी से हीलिंग कराना चाहते हैं तो प्रशिक्षित तथा अनुभवी व्यक्ति के पास जाएं।
इससे भी बड़ी सलाह यह दूंगी कि बेहतर होगा कि आप स्वयं किसी अनुभवी तथा पुराने शिक्षक के पास से रेकी का कोर्स कर लें।
आइए जानते हैं कि रेकी हीलर क्या होता है और क्या किसी और से रेकी लेनी चाहिए?
Reiki Healer Meaning in Hindi
रेकी हीलर वह साधक होता है जिसका कम से कम सेकंड लेवल की रेकी अट्यूनमेंट और साधना पूरी हो चुकी होती है। जब एक साधक सेकंड लेवल की अट्यूनमेंट करवाता है तो उसे रेकी के मुख्य सिंबल जो कि चो कु रे, से हे की और हान शा झेन शो नेन हैं, से अवगत होते हैं।
साथ ही किसी को भी हील कर सकते हैं।
नोट: कभी भी रेकी हीलिंग फ्री में न करवाएं, एनर्जी एक्सचेंज ज़रूर करें। मेरा सबको सुझाव होता है कि यदि आप शुरू में चाहें तो कुछ सेशन हीलिंग लें और बाद में खुद सीख लें। स्वयं से रेकी लेना अधिक प्रभावी होता है।
FAQS
How to Sit while giving reiki to heal someone?
कुर्सी पर बैठकर अथवा खड़े होकर रेकी देना दोनों के लिए आसान अवस्था है। यदि बैठकर ही हीलिंग करनी है तो घुटनों के बल बैठें ताकि रेकी का प्रवाह बना रहे।
Reiki Meaning in Hindi स्वयं सीखने की सलाह इसलिए है क्योंकि सेल्फ हीलिंग कम समय में तथा अत्यधिक प्रभावी होती है।
Final Words: उम्मीद है रेकी से संबंधित आपके सवालों, Reiki Meaning in Hindi के साथ मिल गए। अपने अनुभव से कह सकती हूं कि रेकी सबसे शक्तिशाली हीलिंग पद्धति है। इसे ज़रूर सीखें और रोजाना अभ्यास करके अपनी रेकी पावर को बढ़ाएं और जीवन में पप्रयोग कर लाभ उठाएं।
भविष्य में ऐसे ही उपयोग आर्टिकल और जानकारी के लिए हमारा ब्लाग अवश्य सब्सक्राइब करें। यदि जानकारी अच्छी लगी हो तो कम से कम 2 लोगों के साथ साझा करें।
सबका मंगल हो
Nice post thanks this post share