जानिए अपने मन को शांत करने के 17 उपाय | Peace of Mind Tips in Hindi

Peace of Mind Tips in Hindi अफ्रीका के एक किसान के पास खेती करने के लिए पर्याप्त खेत तो थे किन्तु वह खुश नहीं था। उसने सुना था कि उसके देश में सबसे बहुमूल्य हीरे की खान ज़मीन के नीचे दबी है। कहां है यह किसी को पता नहीं, तलाश जारी है।

वह किसान दिन रात उस हीरे की खान तलाशने के सपने देखता रहता था। उसे पता था कि यदि वह खान उसे मिल गई तो उसका जीवन सुख शांति से भर जायेगा।

Peace of Mind Tips in Hindi

Peace of Mind Tips in Hindi एक दिन उसने अपना सारा खेत उसके एक मित्र को बेच दिया तथा हीरे की तलाश में निकल पड़ा। जब जब उसे भनक लगती कि फलां जगह पर हीरे मिलने की संभावना है वहां वह सबसे पहले पहुंच जाता। आजीवन इसी तरह हीरे की तलाश में वह भटकता रहा किन्तु हीरे उसे नहीं मिले।

भाग्य को कोसता एक दिन अशांत, अतृप्त मन से उसकी जीवन लीला समाप्त हो गई।

इधर जिस व्यक्ति को उसने अपने खेत बेचे थे वह बड़ी सरलता से खेती करता रहा। उस खेत के बीचोबीच एक नदी बहा करती थी। एक दिन जब वह अपने खेत में काम कर रहा था, उसके हाथों में एक चमकीला पत्थर आ गया। वह पत्थर इतना सुन्दर तथा आकर्षित कर रहा था कि उसने उसे पास में रख लिए। सुनार के पास जाकर उसे अंगूठी में जड़ाकर पहनने लगा।

Peace of Mind Tips in Hindi एक दिन उसके गाँव से एक राही गुजरा। पानी पीने के लिए वह उसके घर रुका।
“यह पत्थर तुम्हें कहां मिला?” किसान के हाथ में चमचमाते पत्थर की तरफ़ देखते हुए उसने पूछा।
” खेत में काम कर रहा था, हाथ लग गया, अच्छा लगा इसलिए अंगूठी में जड़वा लिया।” बड़ी ही सरलता से उसने उत्तर दिया।

“क्या तुम मुझे वह जगह दिखा सकते हो?” राही ने पूछा।
“बिल्कुल!” सत्य से अनभिज्ञ वह किसान अपने खेत में लेकर गया।
राही एक सरकारी व्यक्ति था जो। समय समय पर गांवों में भ्रमण किया करते था। वह पत्थर कोई मामूली पत्थर नहीं बल्कि संसार का सबसे कीमती हीरा था।

Peace of Mind Tips in Hindi उसके खेत की खुदाई की गई तो हीरे के खान उसके नीचे दबी पड़ी थी। सरकार ने ढेर सारे रुपए देकर किसान से ज़मीन ले ली तथा उसे सरकारी प्रॉपर्टी घोषित कर दी। आज यह जगह विश्व में प्रचलित है।

इस सत्य घटना को बताने का उद्देश्य मात्र इतना है कि यह सिर्फ उस किसान नहीं बल्कि हर व्यक्ति की हालत है। अतृप्त आंकाक्षाओं से घिरा व्यक्ति अशांत तथा कुंठाओं में घिरा रहता है। इस आर्टिकल में मैं आपके साथ कुछ ऐसी बातें साझा करूंगी जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में Peace of Mind का अनुभव कर सकते हैं।

सपने देखना गलत नहीं है, किन्तु Suffer करना गलत है।

Tips for Peace of Mind in Hindi | Peace of Mind Tips in Hindi

चलिए देखते है अपनी दिन प्रतिदिन की दिनचर्या में How to Find Peace of Mind and Happiness?

१- दिन का स्वागत करना सीखें (Start Your Day with Smile)

क्या आपको पता है, सोते समय जो आखिरी विचार आपके मन में चला था वही विचार सुबह का पहला विचार होता है? सारी रात वह विचार आपके अवचेतन मन में चलता है। जो भी विचार सोचते हुए आपको नींद आई थी, अवचेतन मन उसे सच करने का काम करता है।

Therefore, सुबह की शुरुआत को ताज़गी भरी बनाने की तैयारी रात में ही करें। अच्छे विचारों से अपने मन को भरपूर रखें।

सुबह उठकर नए दिन के लिए उत्साहित रहें। पूजा अर्चना के साथ, ईश्वर के नाम के साथ शुरू करें।
जिस मन से आप दिन की शुरूआत करेंगे, ब्रह्माण्ड/ आपका अवचेतन मन आपके मन को उसी स्तर पर रखने के लिए परिस्थितियां लाता रहेगा। अवचेतन मन क्या है तथा इसकी शक्तियों के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर जाकर पढ़ें। Subconscious Mind in Hindi

इस प्रकार अपने दिन की अच्छी शुरुआत के साथ आप Peace of Mind अपने आप आए जायेगा।

२- Peace of Mind Tips in Hindi-  शुक्र गुजार रहें (Practice Gratefulness)

Peace of Mind Tips in Hindi

अक्सर हम उन चीजों क्या हालत के बारे में सोचने में ज्यादा सोचते हैं जो हमारे पास नहीं है अथवा हमारे खिलाफ़ है। इस प्रकार के विचार ना सिर्फ़ मन में अशांति फैलाते हैं बल्कि खुशियों के कई क्षण बरबाद कर देते हैं।

आज से एक नई आदत डालें, उन चीजों के बारे में विचार करें जो आपके पास है किन्तु दूसरों के पास नहीं है। उदाहरण के लिए रहने के लिए घर, पहनने के लिए कपड़े, भरपेट भोजन, नौकरी इत्यादि।

इन बातों के लिए ईश्वर को धन्यवाद कहें, प्रकृति का नियम है, मनुष्य उसके लिए कितना शुक्रगुजार होता है वह खुश होकर उसे और ज्यादा देती है। इसी फॉर्मूले का प्रयोग कर अमीर और अधिक अमीर बनता जाता है।

कृतज्ञ मन जीवन में शांति के साथ सुख अपने आप आकर्षित करने लगता है। इसी को आकर्षण का नियम कहते हैं। यदि अपने अभी तक इस नियम के बारे में नहीं जाना है तो नीचे दिए लिंक पर जाकर ज़रूर पढ़ें।

३- Peace of Mind Tips in Hindi- समय के साथ चलना सीखें (Stay Updated)

ज़रा सोचिए यदि आज के समय में आप कार, रेलगाड़ी अथवा हवाई जहाज़ के बजाय एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए बैलगाड़ी का प्रयोग करेंगे तो किसका नुकसान है?

दूर रह रहे किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार को फोन कर लेना बेहतर है या चिट्ठी लिखकर डाक में पोस्ट करना? उत्तर बिल्कुल साफ़ है, आप उन साधनों का उपयोग करेंगे जो आपका समय बचाता है। सही कहा ना मैंने?

इसी प्रकार कई ऐसी पुरानी बातें या संस्कार हैं जिन्हें समय के साथ बदलना आवश्यक होता है। उदाहरण के लिए कुछ समय पहले एक व्यक्ति की नौकरी इसलिए चली गई क्योंकि वह व्यक्ति अपने सहकर्मी महिलाओं से इसलिए हाथ नहीं मिलाता था क्योंकि उसके संस्कार, नियम कड़े थे। ऐसे में महिलाएं असहज महसूस करने लगीं परिणामस्वरूप कंपनी ने उसे यह कहकर निकाल दिया कि आपके नियम हमारी कंपनी के नियम से नहीं मिलते हैं।

समय के साथ चलने से ना सिर्फ Peace Of Mind रहता है बल्कि आप देश दुनिया में नया क्या हो रहा है इस बात से जागरूक रहते हैं। इस तरह आपकी ही तरक्की होती है।

Also Read about निगेटिव विचार कैसे ख़तम करें?

४- परिस्थितियों के दूसरे पहलू को देखें (Look at Other Perspective)

एक व्यक्ति जो इकलौता घर चलाने वाला जिम्मेदार इन्सान है, दिन रात मेहनत करता रहता है। काम में व्यस्तता के कारण समय पर भोजन भी नहीं करता। अचानक बीमार हो गया और उसे कुछ दिन की छुट्टी लेनी पड़ी।

ऐसे में सारा घर चिंता में रहने लगता है, वह स्वयं चिंतित रहकर अपनी हालत और ख़राब कर लेता है।
ऐसी हालत में यह भी तो सोचा जा सकता है, कि चलो इसी बहाने इन्होंने कुछ दिन की छुट्टी ली। अब इनको समय पर भोजन मिलने के साथ काम से भी आराम है। कुछ दिन आराम से सुकून से रहने देते हैं। इस प्रकार की सोच से वह जल्दी स्वस्थ होने के साथ अधिक ऊर्जावान महसूस करेगा।

विपरीत परिस्थितियां सबके जीवन में आती हैं दोस्त, अंतर सिर्फ इतना है कि वह उन परिस्थितियों में हालात को कोसता है? या सिक्के के दूसरे पहलू की तरह उसमे कुछ अच्छा खोज लेता है।

जीवन में सुख शांति लाने का सहज तरीका है, जब हालत सही ना हों तो उसमे उलझे नहीं बल्कि उसमें अच्छा क्या है वह खोजने की कोशिश करें।

Also Read about सर्व मनोकामनाएं पूर्ण करे सत्य श्री साईं बाबा चालीसा 

५- Peace of Mind Tips in Hindi- अपने समय का सदुपयोग करें (Value Your Time)

Peace of Mind Tips in Hindi

समय, ईश्वर का दिया सबसे मूल्यवान तोहफ़ा समय है। इस वक्त में, जब मैं यह लिख रही हूं और आप यह पढ़ रहे हैं, दुनिया के किसी कोने में कोई अंतिम सांसे ले रहा है, कोई ईश्वर से लंबी उम्र की प्रार्थना कर रहा है।

जब तक ज़िंदा हैं, स्वस्थ हैं, समय को चिंता, परेशानी, निंदा, इत्यादि में बरबाद करने के बजाय इसका सदुपयोग करें। किसी परेशान व्यक्ति का ढांढस बढ़ाएं, ज़रूरत मंद की मदद करें, संसार में हुई किसी दुखद घटना के लिए प्रार्थना करें। ये छोटे छोटे सुकर्मो का फल कई गुना होकर मिलता है।

इस धरती पर सभी को दिन के २४ घंटे मिले हैं, कोई समस्याओं में उलझा रहता है कोई दूसरे रास्ते की तलाश कर आगे बढ़ जाता है।

अच्छी किताबें पढ़ें, सकारात्मक रहने तथा जीवन में सुख शांति बनाए रखने के लिए ऐसी किताबों का चयन करें जिसे पढ़कर आपका व्यक्तित्व बेहतर बनें।

६- विचारों को सकारात्मक मोड़ दें (Practice Positivity)

Inner Peace कुछ और नहीं बल्कि मन की शांत स्थिति का दूसरा नाम है। आज के युग में सबसे अमूल्य वस्तु मन की शान्ति है। उसी को तलाश में मनुष्य भटक रहा है।

अच्छी बात यह है कि आप अपने मन में चल रहे विचारों को नया मोड़ देकर जीवन में सुख शांति को आसानी से निमंत्रित कर सकते हैं।

७- Peace of Mind Tips in Hindi- जीवन को लक्ष्य से जोड़ें (Attach Yourself to Goals)

लक्ष्यहीन जीवन ना सिर्फ जीवन में अशांति लाता है बल्कि दिशाहीन भी बना देता है। जीवन को रास्ते पर ले चलने के लिए लक्ष्य बनाएं और उस पर ध्यान बनाए रखें।

किसी भी परिस्थिति अथवा मनुष्य से जोड़ने के बजाय अपने आपको अपने लक्ष्य से जोड़ें।

८- जो बीत गई सो बात गई (Learn to Let Go)

अशांत मन अथवा जीवन का सबसे मुख्य कारण बीता हुआ कल और उससे जुड़ी बातें होती हैं। समय से मैंने आज तक जो सबसे महत्वपूर्ण बात सीखी वह है आगे बढ़ते रहना।

बीती बातों के बारे में सोचते रहना का अर्थ है कि आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं।

नदी के बहते पानी सा निश्चल बनने और जीवन में सुख शांति रखने के लिए नदी सा बनना आवश्यक है। जिस प्रकार तालाब का पानी के जगह इकट्ठा होने पर सड़ने लगता है उसी प्रकार किसी बीते समय में अटके रहने से मन में नकारात्मकता आ जाती है। बीते हुए कल से सीखें और वर्तमान में जिएं।

९- Peace of Mind Tips in Hindi- स्वभाव में लचीलापन लाएं (Be Flexible)

किसी भी परिस्थितियों तथा विचारों के साथ सामंजस्य बनाने के लिए अपने स्वभाव को लचीला बनाएं। अक्सर विचारों में मतभेद भी शान्ति लेकर आता है।

हर बार खुद की सुनाने के बजाय दूसरों की सुनना भी फायदेमंद होता है। जिन विचारों में मतभेद हो उन्हें स्वीकार करना सीखें।

१०- माफ़ करने और माफ़ी मांगने वाले बनें (Forgive and Forget)

अक्सर पुरानी गलतियों को याद रखने से ना सिर्फ रिश्ते खराब होते हैं बल्कि अपना मन भी अशांत रहता है। कहते हैं ना कि माफ़ी मांगने वाले से बड़ा माफ़ करने वाला होता है।

उन लोगों को माफ़ करना, जिन्होंने कभी माफ़ी ही नहीं मांगी, सबसे बड़ा होता है। माफ़ करने से आपका ना सिर्फ मन हल्का होता है बल्कि आप भले ही सामने वाले से उम्र में छोटे हों, बड़े बन जाते हैं।

११- जिन बातों, लोगों तथा परिस्थितियों पर आपका काबू नहीं उससे दूर रहें (Stay Away From Gossips)

कई बार हमारा बहुत सारा समय और शान्ति उन बातों में बरबाद हो जाती है जिनका हमारे जीवन से कोई लेना देना नहीं होता है। उदाहरण के लिए राजनीति के बारे में बहस करना, उन लोगों की बुराई करना जिन्हें आप पसंद नहीं करते हैं।

ये बातें या परिस्थितियां ना सिर्फ आपकी शान्ति तथा समय बरबाद करते हैं बल्कि इसे करके आप गलत कर्मों के भागीदार भी बन जाते हैं। कर्मों का फल कभी ना कभी और किसी ना किसी रूप में मिलता है, और हमें लगता है हमने कुछ ग़लत नहीं किया फिर ईश्वर हमारे साथ ऐसा क्यों कर रहा है।

Also Read about मानसिक तनाव को कम करने के उपाय

१२- Peace of Mind Tips in Hindi- दानी बनें (Be A Giver)

दानी बनने से मेरा तात्पर्य सिर्फ धन के दान से नहीं है। धन का दान देने से शायद किसी के जीवन में कुछ खास परिवर्तन ना आए किन्तु अच्छे विचारों का दान करें। सद्गुणों तथा प्रार्थना का दान करें।

Peace of Mind Tips in Hindi

कहते हैं, सबसे बड़ा दान गुप्त दान होता है। यदि आप किसी के लिए समय निकालकर सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं तो ना सिर्फ़ आप दान करते हैं बल्कि अपने जीवन से भी सुख शांति को बढ़ावा देते हैं।
जैसा कि अपने ऊपर पढ़ा कि कर्मों के फल कभी न कभी मिलता ही है, आपके इस सूकर्म का फल भी ज़रूर मिलेगा।

१४- संतुष्ट रहना सीखें (Stay Satisfied)

बड़े लक्ष्य रखना और उसके लिए कार्य करते रहना सही दिशा में जीवन जीना है। किन्तु उस कार्य के सफल होने तक परेशान रहना या किसी चीज के मिल पाने तक अशांत रहना ठीक नहीं है।

जो आपके पास है, उसमें संतुष्ट तथा उसके लिए शुक्रगुजार रहें। ईश्वर उन लोगों को ज्यादा देता है जो लोग उन चीजों से लिए शुक्रगुजार होते हैं जो उनके पास है।

Also Read about अवसाद से मुक्ति दिलाने वाले 4 प्राणायाम 

१५- Peace of Mind Tips in Hindi- स्वीकार करना सीखें( Learn to Accept)

जीवन में सब कुछ हमारे हिसाब से नहीं होता। यकीन मानिए जो चीज़ हमारे हिसाब से नहीं होती उसमें हमारा ही भला छिपा होता है। विपरीत परिस्थितियों को जितनी जल्दी स्वीकार करेंगे, जीवन में उतनी ही जल्दी आगे बढ़ पायेंगे।

वैसे भी कहते हैं जो बातें हमारे मन मुताबिक नहीं होती हैं वे ईश्वर के मन मुताबिक होती हैं। जब हम सब कुछ ईश्वर पर छोड़ देते हैं, जीवन में सुख शांति का आगमन होने लगता है।

१६- मौन का अभ्यास करें (Practice Silence)

अशांति कुछ और नहीं बल्कि चंचल मन का परिणाम है। विचारों का हमारे जीवन में आ रही परिस्थितियों से बहुत बड़ा रिश्ता है। मन में जितने ज्यादा विचारों की हलचल होती है, जीवन उतना उथल पुथल होता है।

मन को शांत करने का सबसे आसान तरीका है मौन का अभ्यास करना। मौन से ना सिर्फ जीवन में सुख शांति आती है बल्कि हम अनायास की बातों से भी बच जाते हैं।

१७- Peace of Mind Tips in Hindi- धरातल से जुड़े रहें (Stay Grounded)

यहां धरातल से मेरा तात्पर्य अपने संस्कारों से है। कई बार समय के बहाव में इन्सान अपने मूल संस्कार भूल जाता है। समय के साथ चलिए,। लक्ष्य बनाकर चलिए किन्तु आपके संस्कार जो आपको आपके होने के एहसास दिलाते हैं उन्हें मत छोड़िए।

उदाहरण के लिए अपने बचपन के मित्र संबंधियों पर समय समय पर मिलते रहिए। पारम्परिक त्योहारों को। मित्र संबंधियों के साथ मनाइए। इस प्रकार जीवन में खुशियां बरकार रहती हैं। अन्यथा जीवन नीरस लगने लगता है।

Peace of Mind in Daily Life

प्रतिदिन जीवन में शांति का अनुभव करने के लिए कम से कम दस मिनट ध्यान का अभ्यास करें। कुछ आदतें अपनाएं जैसे कि सुबह जल्दी उठना, योग, ध्यान, व्यायाम करना। सबसे मिलजुल कर रहना तथा दूसरों की मदद करना।

कुछ आदतें छोड़ें, जैसे कि चुगली निन्दा करना, बेकार की बातों में समय बरबाद करना, बिना वजह दूसरों से उलझना इत्यादि।

Self Mind Control Technique in Hindi

सबसे पहले तो यह जान लेना अति आवश्यक है कि mind कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे तो वह और बेकाबू हो जायेगा। आपका मन उस बच्चे के सामन है जिसे प्यार से समझाने पर वह सब सुनता है किन्तु डांटने पर वह जिद्दी बन जाता है।

इसलिए अपने मन को कंट्रोल करने के बजाय नई दिशा देने के लिए उससे दोस्ती करें।
जो बातें नहीं चाहिए वह बताने के बजाय जो चाहिए उसके बारे में उसे समझाएं। धीरे धीरे मन अपनी दिशा बदल लेगा और आपके हिसाब से काम करने लगेगा। Peace of Mind Tips in Hindi

Also Read about Mind Concentration Tips in Hindi

FAQS

1- शांति क्यों जरूरी है?

शांति मानव जीवन में महत्वपूर्ण है क्योंकि यह समृद्धि, सौख्य, और सहमति की स्थिति को बनाए रखने में मदद करती है। यह कई तरीकों से महत्वपूर्ण होती है:

1- मानव समाज की सुरक्षा

शांति बिना समय गुजरती है, तो समाज में असुरक्षा और हिंसा का खतरा बढ़ जाता है। यह व्यक्तिगत और सामाजिक सुरक्षा को बनाए रखने में मदद करती है।

2- व्यक्तिगत और मानविक समृद्धि

शांति व्यक्तिगत और सामाजिक समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह लोगों को अपने काम में समर्थ बनाती है और उन्हें सुकून और सुख का अनुभव करने में मदद करती है।

3- सामाजिक समृद्धि

शांति विभिन्न समुदायों और व्यक्तियों के बीच सहमति की स्थिति को बनाए रखने में मदद करती है, जिससे सामाजिक समृद्धि और सामाजिक समानता को प्रोत्साहित किया जा सकता है।

4- आर्थिक विकास

शांति के माहौल में व्यापार और निवेश की संभावना बढ़ती है, जिससे आर्थिक विकास होता है और लोगों के जीवन में सामृद्धि होती है।

5- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समानता

शांति एक देश के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूती देती है और विभिन्न देशों के बीच शांति की स्थिति को बनाए रखने में मदद करती है।

इसलिए, शांति को समाज, व्यक्ति, और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, और इसे प्राप्त करने के लिए सामाजिक, राजनीतिक, और आर्थिक प्रयास किए जाते हैं।

2- मन की शांति के लिए कौन सा मंत्र बोलना चाहिए?

मन की शांति के लिए कई मंत्रों का जाप किया जा सकता है, जो मानसिक तनाव को कम करने, मन को शांत और स्थिर बनाने, और आंतरिक सुकून को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। यहां कुछ प्रमुख मंत्र हैं जिन्हें आप अपने मन की शांति के लिए अपनाने का प्रयास कर सकते हैं:

1- ॐ (Aum) मंत्र

यह सबसे प्रमुख हिन्दू मंत्र है और इसे ध्यान में जपने से मानसिक शांति मिलती है। यह मंत्र उनिकाइज़ड स्वरूप को प्रतिष्ठित करने में मदद करता है और मन को शांत करता है।

2- ॐ शांति शांति शांति (Om Shanti Shanti Shanti) मंत्र

यह मंत्र भारतीय धार्मिक प्राथमिकताओं में से एक है और शांति की प्राप्ति के लिए बोला जाता है। इसका जाप करने से मानसिक शांति मिलती है।

3- सोऽहं (So’ham) मंत्र

यह मंत्र वेदांतिक दर्शन के हिस्से के रूप में जाना जाता है और आपको अपने आत्मा की पहचान में मदद कर सकता है। “सो” को सांस लेते समय और “अहं” को बाहर आवाज़ के साथ बोलते समय बोला जाता है।

4- लोकाह समस्ताः सुखिनो भवंतु (Lokah Samastah Sukhino Bhavantu) मंत्र

यह संस्कृत मंत्र दुनिया के सभी जीवों के लिए खुशियों की प्राप्ति की प्रार्थना करता है। इसका जाप करने से दूसरों के लिए प्यार और करुणा बढ़ती है जिससे आपके मन को शांति मिलती है।

5- ओम नमः शिवाय (Om Namah Shivaya) मंत्र

यह हिन्दू धर्म में प्रमुख माने जाने वाले मंत्रों में से एक है और इसका जाप आंतरिक शांति और सामंजस्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

यदि आप मन की शांति के लिए किसी विशेष मंत्र का जाप करना चाहते हैं, तो आपको इसे ध्यानपूर्वक और नियमित रूप से करना चाहिए। मन्त्रों का जाप ध्यान और आध्यात्मिक अभ्यास का हिस्सा हो सकता है, जो मानसिक शांति और आंतरिक सुकून को प्राप्त करने में मदद कर सकता है।

Leave a Reply

%d bloggers like this: