Mystic meaning in Hindi- क्या कभी किसी संत महात्मा ने आपसे बिना पूछे आपके जीवन से जुड़ी कोई ऐसी सच्चाई बताई जो सिर्फ आप जानते थे? कभी आपके साथ ऐसा हुआ कि आप किसी से पहली बार मिले और आपको लगा कि आप इन्हें पहले से जानते थे? या कभी ऐसा हुआ कि आप किसी से अचानक मिलने गए और सामने वाले ने कहा कि मैं आपका इंतज़ार कर रहा था? यदि इनमें से किसी एक सवाल का उत्तर भी हां में है तो आज आपको इसकी वजह पता चल जाएगी।
ये सब मनुष्य के भीतर अर्ध सुप्त रहस्यमई शक्ति Mystic Powers की वजह से होता है। आगे बढ़ने से पहले देखते हैं कि, mystic शब्द का अर्थ वास्तव में कितना गहरा है?
What is The Meaning of Mystic in Hindi
1- छुपा हुआ, गुप्त, गूढ़ , रहस्यवादी, ईश्वर दर्शन का अभिलाषी, सामान्य समझ से परे, सामान्य से हटकर सोचने वाला, अध्यात्मिक
Synonyms of Mystic रहस्यवादी शब्द के पर्यायवाची शब्द:
अनजाना, अस्पष्ट, रहस्यमय, उपनिवेशवादी, गूढ़ ,पारलौकिक, सांकेतिक, प्रतीकात्मक इत्यादि
Adjective of Mystic : विशेषण
रहस्यमय, गुप्त, अनाकार, गूढ़, रहस्यमय सोच, रहस्यमय बुद्धि, रहस्यमय उल्लेख
रहस्यमय धर्म, रहस्यमय विश्वास इत्यादि
Mystic Meaning in Hindi- Noun- संज्ञा
रहस्यवादी उपासक
रहस्यवादी गहना
रहस्यवादी धर्म
रहस्यवादी देवता इत्यादि
How to use Mystic word in sentence
रहस्यवादी शब्द का वाक्य में कैसे प्रयोग करें?
१- अधिकांश लेखकों को रहस्यवादी [mystic], दूरदर्शी [Visionaries] या मानसिक[mentally sick] रूप से बीमार बताकर ख़ारिज कर दिया गया।
२- मैंने जीवन में कई पलों को गहराई से अनुभव किया, किन्तु यह पल सबसे रहस्यवादी [Mystic moment] था।
३- कई ऐसी रहस्यवादी मान्यताएं नृत्य को प्रभु मिलन का मार्ग बताती हैं।
४- हमारे अंतर्मन में कई रहस्य दबे पड़े हैं। जिन तक पहुंचने के लिए कई रहस्यवादी मार्ग हैं।
५- आवश्यक नहीं कि हर जादूगर या धार्मिक व्यक्ति रहस्यवादी हो। Mystic Meaning in Hindi
What are Personality Traits of A Mystic-
एक रहस्यवादी व्यक्ति के व्यक्तित्व के लक्षण क्या हैं?

अक्सर हम इस शब्द का गलत अर्थ ले लेते हैं और हमें लगता है कि ऐसे लोग हमारे बीच नहीं बल्कि किसी पर्वत पर या गुफाओं में निवास करते हैं। जबकि सच यह है कि हमारे आस पास भी mystic mind वाले लोग रहते हैं, या फिर आपमें भी वो जादुई शक्तियां हैं, जिसे सिर्फ पहचानने की ज़रूरत है।
चलिए देखते हैं कि कैसे पहचाना जाए कि कोई व्यक्ति रहस्यवादी गुणों से भरा है। उसके व्यक्तित्व में वे कौन-कौन से गुण होते हैं जो उसे वास्तव में रहस्यवादी बनाते हैं?
१- रहस्यवादी लोग स्वतंत्र होते हैं
रहस्यवादी व्यक्तित्व की एक खास बात है कि वे कभी किसी बंधन में बंधकर नहीं बल्कि स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं। वे किसी भी जाति, धर्म या वर्ग विशेष का हिस्सा बनना पसंद नहीं करते हैं। इसके विपरीत उनका मानवता में अधिक विश्वास होता है, किन्तु वे अपने विचार किसी पर थोपते नहीं हैं।
रहस्यवादी लोग किसी के बनाए हुए नियमों पर अंधा विश्वास करके नहीं चलते, बल्कि अपने नियम और रास्ते खुद बनाते हैं और उसपर चलते हैं। इसका अर्थ यह नहीं कि वे किसी नियम का उल्लघंन करते हैं, बल्कि वे दूसरों के विचार मतों और नियमों का सम्मान करते हुए अपने पथ पर चलना जानते हैं।
२- रहस्यवादी लोग अद्भुत मानसिक क्षमताओं के धनी होते हैं
क्या आपने कभी अनुभव किया है कि आप किसी संत महात्मा से मिलने गए और आपको दूर से देखकर ही वह आपके मन में चल रहे विचारों को जान जाते हैं और उसका उत्तर दे देते हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि वे बातें सच भी होती है।
क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि कोई व्यक्ति आपके साथ बहुत ही सभ्यता से पेश आता है, किन्तु आपका विश्वास उसपर नहीं होता। समय के साथ आपको इस बात का पता चल जता है कि वाकई वो व्यक्ति भरोसे के लायक नहीं था।
ये वही छठी इंद्रिय है, जो कभी पूर्ण रूप से सुप्त नहीं होती। समय समय पर आपको सही राह दिखाती रहती है। यदि आपके साथ ऐसा होता है तो आपको अपने आज्ञा चक्र को सक्रिय करने के लिए कदम उठाना चाहिए।
रहस्यवादी लोगों की छठी इंद्रिय अधिक सक्रिय होती है, अर्थात उनकी मानसिक योग्यता आम लोगों से ज्यादा होती है।
३- रहस्यवादी व्यक्तित्व अपने वंशजों से गुण लेकर आते है।
ऐसे व्यक्तियों को कुछ गुण अक्सर अपने किसी वंशज से मिलता है। कहने का तात्पर्य यह है कि इनके परिवार में कोई न कोई एक व्यक्ति था जिसने इनके ऐसे व्यक्तित्व को बढ़ाने में सहयोग दिया है। ऐसा जरूरी नहीं है कि पूरे परिवार ने सहयोग दिया बल्कि कोई एक हो सकता है जिसने इनको इनकी आध्यात्मिक यात्रा में सहयोग दिया और मार्गदर्शन किया है।
यदि आपको भी लगता है कि आपअपने परिवार, खानदान में एकमात्र कुछ अलग व्यक्तित्व के हैं जो दूसरों को सही रास्ता दिखाना चाहते हैं। उनकी जीवन चर्या को ऊपर उठाने में अपना योगदान देना चाहते हैं तो कहने की जरूरत नहीं है कि आपकी Mystic Powers अर्थात रहस्यमय शक्तियां कुछ हद तक जागृत हैं।
४- रहस्यवादी लोग करुणा से भरपूर होते हैं
समाज में बहुत गलत मान्यता है कि रहस्यवादी लोगों में भावनाएं नहीं होती हैं या उनको किसी भी परिस्थिति से कोई फर्क नहीं पड़ता है। यहां मैं यह बताना चाहूंगी आध्यात्मिक यात्रा मनुष्य को ब्रह्मांड की ऊंचाई और समुद्र की गहराई दोनों का अनुभव कराती है। इसके मध्य में यह संसार है, प्रकृति है और मनुष्य इस प्रकृति का हिस्सा है।
अध्यात्म मनुष्य को अत्यधिक संवेदनशील बना देता है। लेकिन साथ में यह ज्ञान भी देता है कि जब जब जो जो चीजें होनी है तब तब वह चीजें होनी है। रहस्यवादी लोगों की सहनशक्ति क्षमता भी उतनी ही अधिक होती है जितना कि उनमें दया भाव होता है। यह अलग बात है कि वे लोग दूसरों के सामने अपने दया भाव को प्रदर्शित नहीं करते हैं या शब्दों में कह कर बताते नहीं।
यदि आपको लगता है कि आप दूसरों से हटकर हैं, आप के प्रत्येक जीव की भावनाओं का आभास होता है या दूसरे शब्दों में कहें तो आपके मन में शत्रु तथा मित्र दोनों के लिए स्नेह है तो आपकी रहस्यमई शक्तियां जागृत हैं।
यदि आपमें ये सारे गुण हैं, तो आपको अपने इन गुणों को सम्पूर्ण रूप से उजागर करने के लिए कदम उठाना चाहिए। आपकी भी Manifestation Power बढ सकती है। जैसे एक व्यक्ति अगर प्रतिदिन कच्चे गाजर खाता है तो उसके आंखों की रोशनी तेज़ होती है। यदि आप प्रतिदिन कुछ मिनटों के लिए ध्यान योग करेंगे तो आपकी ये शक्तियां सक्रिय होकर आपका मार्गदर्शन करेंगी।
Mystic Meaning in Hindi- What are some mystic places in India
भारतवर्ष में ऐसे कौन से रहस्यमय स्थान या तथ्य प्रसिद्ध हैं?
१- पुष्पक विमान जिसका रामायण में उल्लेख किया गया है। इस पर काफ़ी रिसर्च किए गए हैं, पुष्पक विमान के होने के सबूत मिले हैं लेकिन आज भी एक रहस्य [मिस्टिक] ही है।

२- गुजरात में स्थित द्वारका शहर, जो भगवान श्रीकृष्ण का निवास स्थान था। आज समुद्र में विलीन हो चुका है, किन्तु ३००० ईशा पूर्व बने इस महल के अवशेष और नमूने पाए गए हैं।
३- उत्तर भारत का प्रसिद्ध रामसेतु, जिसे एडम ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। इस पुल का निर्माण श्री राम ने लंका जाने के लिए किया था। वर्तमान समय में यह पानी के नीचे चला गया है पर आज भी इसे देखा जा सकता है।
४- हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित ज्वाला देवी के मंदिर में आग की ज्वाला जो हमेशा जलती ही रहती है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, देवी दक्षायणी के शरीर के इक्यावन हिस्सों में से एक हिस्सा, उनकी जीभ, यहां गिरी है।

५- हनुमान गढ़ी जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित भगवान हनुमान का मंदिर है। मान्यताओं के अनुसार जब प्रभु रामजी वनवास काल में थे तो हनुमान जी ने यहीं पर बैठकर उनकी प्रतीक्षा की थी।
६- निधिवन जो वृंदावन में स्थित है। यह स्थान भी एक रहस्यमई [Mystic] स्थान है। मान्यताओं की मानें तो भगवान कृष्ण आज भी यहां हर रात रासलीला करते हैं। सूर्यास्त के बाद इस स्थान पर जाना मना है।
७- जानकी मंदिर, नेपाल में स्थित है। कहा जाता है कि इस जगह पर राजा जनक [ सीता जी के पिता] ने राज्य किया था। यहीं पर सीताजी का स्वयंवर हुआ था। कहा जाता है कि इस मंदिर में सीता जी की कई स्वर्ण प्रतिमाएं मिली थीं।
८- अमरनाथ मंदिर, जो शिवजी का मंदिर है। इसी मंदिर में भगवान शिव ने माता पार्वती को जीवन रहस्य से अवगत कराया था। इस मंदिर में बर्फ से बना शिवलिंग है। कहा जाता है कि यह लिंग चन्द्रमा की तरह घटता और बढ़ता रहता है।
९- मान्यताओं की मानें तो महाभारत के युद्ध में परमाणु बम का प्रयोग किया गया था जिसका सबूत सिंधु के आस पास पाया गया है। सिंधु वर्तमान समय में पाकिस्तान में है।

१०- रूपकुंड जो उत्तराखंड में स्थित है। हर साल बर्फ के पिघलने से यह तालाब भर जाता है और इसमें तैरते हुए कंकाल देखे जा सकते हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि ये कंकाल लगभग १२०० साल पुराने हैं।
Mystic Meaning in Hindi- हम अत्यंत भाग्यशाली हैं जो हमारा जन्म भारतवर्ष में हुआ, जहां अनगिनत mystic powers रहस्यमई शक्तियों का वास है। यदि आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो लाईक और कॉमेंट करके ज़रूर बताएं। दूसरों के साथ शेयर कर उनकी जागरूकता बढ़ाना भी एक पुण्य का काम है।
Sharing is Caring 🙂
1 thought on “Mystic Meaning in Hindi: Mystic places and Personality Traits”