Motivational Status in Hindi: 101 सुविचार जो जीवन बदल देंगे

Motivational Status हमें विपरीत परिस्थितियों में संयम रखने और मेहनत करते रहने की प्रेरणा देते हैं। जब से मेरे पास मोबाइल आया तब से मुझे कुछ सकारात्मक और प्रेरणादाई विचार और कहानियां पढ़ना पसंद आया। जब से मोबाइल का प्रचलन बढ़ा मैंने उन विचारों और कहानियों को अपने खास मित्रों के साथ साझा करना शुरू कर दिया।

कुछ महीनों में ही मैंने गौर किया कि यदि मैं एक दिन नहीं भेजती थी तो लोग कहते थे। भेजा करो, हमें अच्छा लगता है पढ़कर। उसके बाद मुझे ये समझ में आया कि सभी को किसी की ज़रूरत है जो उनको ऊर्जावान बना दें।

यदि आप अपने आस पास देखेंगे तो आज सभी किसी न किसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में ये सकारात्मक विचार उसे एक नई उम्मीद देकर उनमें ताज़गी और साहस का संचार कर देते हैं।

Advertisement

 

Here are 101 Motivational status in Hindi

१- परिपक्वता, व्यक्ति का वह गुण है जिसे खरीदा नहीं जा सकता। इसे पाने के लिए बहुत सारे तूफानों से होकर गुजरना पड़ता है।

Advertisement

२- दूसरों से अपनी आलोचना सुनकर बुरा मानने के बजाय उनका शुक्रगुजार होकर अपने आपको बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

३- यदि आपको लगता है कि आप कुछ कर सकते हैं तो साफ़ शब्दों में “हां” कहने की आदत डालिए। संदेह भरे शब्द आपकी कीमत कम कर देते हैं।

४- अपने मन को उन लोगों या बातों के बारे में सोचने का मौका ना दें जो आपकी तरक्की के लिए अच्छे नहीं हैं। मन को ऐसे विचार दें जो आपको ऊंचाइयों पर ले जाएं। Motivational status

Advertisement

५- लोग आप पर उंगली उठाएंगे, आपको नीचे गिराने की कोशिश करेंगे, आपका काम उनकी तरफ़ ध्यान देना नहीं बल्कि ये देखना है कि आप कहां जा रहे हैं।

६- Motivational Status in Hindi आराम मनपसंद चीज़ है, लेकिन ये आपको आपकी असली काबिलियत का पता नहीं लगने देगा।

८- ब्रह्मांड का एक नियम है, यदि आप अपने आपको प्रेरित रख अपने सपने साकार करने की कोशिश करते रहे तो जल्दी ही आपको परिणाम दिखने लग जाएंगे।

Advertisement

९- साहसी और आत्मविश्वासी व्यक्ति किसी को धोखा देकर जीतने की कोशिश नहीं करता क्योंकि उसे पता है असफल होना और फिर उठ खड़े होने क्या होता है।

१०- यदि आप आगे बढ़ने की कोशिश नहीं करेंगे तो खुद को वहीं पाएंगे जहां दस साल पहले थे।

११- सफलता को जीने के लिए असफल होना ज़रूरी है क्योंकि असफलता आपको मजबूत बनाती है। सफ़लता का वज़न उठाने के लिए मज़बूत होना आवश्यक है

Advertisement

१२- Motivational Status in Hindi सफलता सिर्फ आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल नहीं है, बल्कि अपने असफलता की जिम्मदारियां लेने का परिणाम है।

१३- अपने सपनों को पूरा करने के लिए यदि अपने सही योजना बनाई है, तो आपके सपने आपसे बस दो कदम की दूरी पर है।

१४- साधारण जीवन, आम लोगों के लिए है। असाधारण जीवन निर्भीक लोगों के लिए है।

Advertisement

१५- अपनी सफलता की रहा पर चलते समय  छोटे छोटे क़दम उठाएं, ताकि कभी किसी मोड़ पर पैर कहीं उलझ जाएं तो सुलझाने में आसानी हो।

१६- Motivational Status in Hindi स्थाई सफल जीवन का आनंद लेने के लिए अपने अंतर्मन में छिपे भय पर विजय प्राप्त करना अनिवार्य है।

१७- जीवन सही, गलत या अच्छी, बुरी चीज़ों के बारे में नहीं है। जीवन समझने के बारे में है और ये समझ सब कुछ सही बना देती है।

Advertisement

१८- स्वयं की क्षमताओं के साथ प्रतियोगिता कर उससे आगे निकलने वाले को उम्मीद से परे का सब कुछ मिलता है।

१९- जीवन में सफल बनने के लिए कुछ त्याग करने पड़ते हैं, किन्तु सफलता हासिल करने के बाद पता चलता है के वे त्याग, सफलता के आनंद के आगे कुछ नहीं थे।

Motivational Status To Power up Your Mind

२०- कभी कभी छोटे लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भी बड़े त्याग करने पड़ते है।

Advertisement

२१- अपने बनाए हुए योजना को नहीं छोड़ना महत्वपूर्ण है, किन्तु उससे महत्वपूर्ण है कि, ज़रूरत के हिसाब से समय समय पर उसमें परिवर्तन करते रहें।

२२- यदि आपके मन में एक बार भी ये विचार आया कि “मैं ये नहीं कर सकता” तो यकीन मानिए, आप कभी सफल नहीं होंगे। अपने मन से इस विचार को बाहर निकाल फेंको, सफलता आपकी है! Motivational Status in Hindi

२३- हर व्यक्ति जिसे आप अपना गुरू मानते हैं, वह भी कभी नौसिखिया ही था। वह कई बार गिरा है, उठा है, धीरे- धीरे चला है, और फिर आज उस जगह पहुंचा है जहां आप उससे प्रेरणा लेते हैं

Advertisement

२४- जीवन में ऐसे लोग भी मिलेंगे, जो कभी आपके सबसे अच्छे दोस्त कहलाते थे पर आज आपको अजनबी की तरह अनदेखा करते हैं। ऐसे लोगों को एक बार धन्यवाद कहकर इतने ऊंचे उठ जाओ कि ये लोग अपने नज़रें मिलाने को तरस जाएं!

२५- कुछ बातें अपने तक ही रखिए जैसे के आप क्या थे, क्या हैं या फिर भविष्य में क्या बनना चाहते हैं! आपसे जलने वालों को सरप्राइज देते रहिए।

२६- जीवन में किसी को वह नहीं मिलता जिसके लिए वह इच्छा रखता है, प्रार्थना करता है। उस तो वही चीजें मिलती है जिसके लिए वह केंद्रित रहकर कठिन परिश्रम करता है।

Advertisement

२७- अंधेरे के साथ कभी समझौता मत करना, बल्कि रोशनी की तलाश करते रहना। क्योंकि अंधेरा हो या उजाला, कुछ स्थाई नहीं होता।

२८- जीवन उस जिन्न के समान है जो आपको सब कुछ देने की काबिलियत रखता है। बस ये आप पर निर्भर करता है कि आप क्या चाहते हैं, और उसके लिए कितने सक्षम हैं। Motivational status

२९- जीवन में बदलाव लाने के लिए परिस्थितियों से लड़ना पड़ता है, किन्तु लड़ने के लिए पहले उसे समझना पड़ता है।

Advertisement

३०- कुछ आजीवन पकड़ रखने योग्य है तो वह है- उम्मीद। इसका दामन न छोड़ने वाला सर्वस्व हासिल कर लेता है।

३१- अपने आसपास आस्तीन के सांप न रखें, इनका ज़हर एक ना एक दिन आपके जीवन में फैल सकता है।

३२- सबसे ज्यादा समय की बर्बादी तब होती है जब आप गलत इंसान के ऊपर अपना समय, पैसा और अपनी ऊर्जा खर्च करते हैं।

Advertisement

३३- यदि आप सुख, शांति, सफलता का प्रतीक बनना चाहते हैं, तो नकारात्मक विचारों और लोगों से दूरी बना लें। अपने आपको सकारात्मक विचारों को सौंप दे, वे आपका भविष्य बना देंगे।

Also Read: Life- Changing Bhagavad Gita Quotes in Hindi

Motivational Status in Hindi

Motivational status in Hindi

Advertisement

३४- अपने बीते हुए कल को वर्तमान में घुसने के लिए रास्ता ना दें, वरना ये आपके वर्तमान को कब्रिस्तान बना देंगे- आरती यादव

३५- कभी भी ऐसे लोगों का साथ ना दें जो आपको गिराने की मंशा रखते हैं। अपने मन कि सुनें और सही जगह अपने समय का निवेश करें। Motivational status

३६- हमेशा कुछ न कुछ काम करते रहें, क्योंकि निकम्मे लोगों से सफलता दूर रहना पसंद करती है।

Advertisement

३७- अपनी आंतरिक शक्तियों को जगाने का प्रयत्न करें, क्योंकि उनके साथ चलने वालों की कभी हार नहीं होती।

३८- याद रखिए, आपके मन में वही बातें और सपने आते हैं, जिन्हें पूरा करने की क्षमता आपमें है और तक़दीर आपका साथ देना चाहती है।

३९- सफल होने के लिए हमेशा संयम से काम लें, तनाव और जल्दबाजी असफल कर सकती है।

Advertisement

Motivational status In Hindi

४०- हार स्वयं इंसान को सफलता की ओर अग्रसर करने के लिए होती है, नज़रिया बदलकर देखें।

४१- दूसरों की गलतियों और अनुभवों से सीखें ज़रूर, किन्तु आगे अपने स्वयं के अनुभवों से बढ़ें।

४२- अपने आपको मजबूत बनने के साथ ही दयालु प्रवृत्ति का व्यक्तित्व बनाएं।

Advertisement

४३- अपनी कोशिशों पर भरोसा रखें और मुश्किल से मुश्किल परिस्थिियों पर विजय पाने के लिए अपनी सारी शक्ति लगा दें, जीत आपकी ही होगी। Motivational status

४४- लोग उन चीज़ों के लिए समय निकाल लेते हैं जो उन्हें चाहिए। व्यस्त रहना तो बस खुद को समय देने का बहाना होता है।

४५- यदि अपने बहुत कुछ खो दिया लेकिन उ खुद को पा लिया तो जीत आपकी ही है। खुद को खोना सबसे बड़ी हार होती है।

Advertisement

४६- अपने मस्तिष्क को कुछ रचनात्मक और योग्य काम करने के लिए मजबूर ना करें। उसको आराम करने दें। दिमाग जितना शांत रहता है उतना ही शक्तिशाली बनता है।

४७- आपकी असफलताएं ही आपको आपकी सफलता का असली मूल्य बताती हैं. Motivational status

४८- आपके विचारों पर ध्यान दें, वे आपसे कुछ ऐसा करवा देंगे जो सारी सृष्टि में कोई और नहीं कर सकता।

Advertisement

४९- कभी कभी कुछ बेवकूफाना सुझाव भी कुछ अद्भुत और विशाल चीज़ों को जन्म दे देते हैं।

५०- बहादुरी आसानी से या एक झलक देखने से नहीं आती। यह एक ऐसी चीज़ है जिसे सीखने में समय लगता है।

५१- जब आप अपने बीते हुए कल को छू नहीं सकते तो उसे आपको छूने का मौका क्यों देना? वर्तमान में रहकर बीते हुए कल में जीना अपनी बरबादी को न्योता देना है।

Advertisement

५२- परिवर्तन का अर्थ अपने व्यक्तित्व या ऊपरी स्वभाव को बदलना नहीं है बल्कि अपना दृष्टिकोण और धारणाएं बदलना असली बदलाव है। Motivational status

५३- सत्य पहले आपको धड़ाम से नीचे गिराएगा। यदि आपने हार नहीं मानी तो आपको आपकी कल्पना से भी ऊंचा उठा देगा।

५४- आप सभी के अच्छे होने की उम्मीद नहीं कर सकता। बुराई पर जीत पाना अच्छाई की असली विजय होती है।

Advertisement

५५- आपकी दौलत आपको थोड़ी देर के लिए खुशियां देंगे किन्तु आपके सुकर्म आपको। आजीवन खुशियां देंगे। अच्छे कर्म कीजिए।

५६- हर सफल व्यक्ति के पीछे किसी ऐसे इंसान का हाथ होता है जो निस्वार्थ भाव से उसके साथ होता है और हमेशा विश्वास करता है।

५७- सकारात्मक होने की असली पहचान है कि आप नकारात्मक लोग और परिस्थिति को ज्यादा देर तक बर्दास्त नहीं कर सकते।

Advertisement

५८- इंसान को किसी चीज़ की कीमत तब पता चलती है जब वह चीज़ उससे दूर जाकर एक खाली स्थान छोड़ जाती है, जिसे कोई नहीं भर सकता।

५९- किस इंसान का पीछा मत कीजिए। अपने काम को ईमानदारी से कीजिए, लक्ष्य को केंद्रित रहिए, एक अच्छे इंसान बनिए। सही लोग स्वयं आपको खोजते हुए आप तक आएंगे।

Motivational Status in Hindi

६०- किसी को माफ़ करना आसान नहीं है, किन्तु जो लोग माफ़ करते हैं वे मजबूत होते हैं।किसी महान व्यक्ति से कम नहीं होते।

Advertisement

६१- अपने रक्षक स्वयं बनें। जो शक्तियां आपको मिली है उसके लिए कृतज्ञ रहकर समस्याओं से लड़ना सीखें।

६२- महान बनने के बजाय एक अच्छा इंसान बनने पर ध्यान दें। यदि आप अपनी अच्छाइयों के लिए जाने जाएंगे तो स्वाभाविक है कि महान व्यक्तियों में आपकी गिनती होगी।

६३- Motivational Status in Hindi- जीवन में यदि स्वतंत्रता आपका लक्ष्य है तो सफलता पर ध्यान दीजिए।

Advertisement

६४- कहते हैं, कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। यदि आप कुछ खो रहे हैं, तो समझ जाइए कि कुछ बेहतर पाने वाले हैं।

2 Line Motivational Status with Images

Motivational status in Hindi

६५- आपके पास एक सुंदर और मीठा सा जीवन है। इसमें इर्ष्या, चिंता, दुःख इत्यादि रखकर इसकी सुंदरता और स्वाद ना खराब करें।

Advertisement

६६- पतंग के समान खुले आसमान में उड़ों, किसी के मांझे में न उलझो। खुद अपने पंख काटो पर किसी और को न काटने दो। जीवन आपका है, स्वयं परिभाषित करो, किसी और की परिभाषा मत स्वीकार करो।

६७- इस जीवन में कौन असफल होना चाहता है? कोई नहीं! असफलताएं मिलेंगी किन्तु आप उसे बदल नहीं सकते। असफलताओं को स्वीकार करने से सफलता का रास्ता साफ़ दिखने लगता है।

६८- दूसरों की सफलता उनकी किस्मत नहीं है मेहनत हैं। आपकी असफलता आपकी क्षमता और मानसिकता पर निर्भर करती है। Motivational status

Advertisement

६९- यदि कोई आपके पंखों को कोई काट भी दे तो पैरों पर चलना सीखो। सफलता मेहनत करने वालों से ज्यादा देर तक दूर नहीं रहती।

७०- Motivational Status in Hindi सीढ़ी जितनी ज्यादा लंबी होती है, उतनी ही ऊंचाई पर के जाती है।

७१- सफलता जितनी शान्त होती है, उतनी ही ज्यादा देर तक टिकती है। क्योंकि किसी की बुरी नज़र उसपर नहीं पड़ती है।

Advertisement

७२- अपने सपनों को साकार करने के लिए किस्मत की नहीं बल्कि मेहनत की आवश्यकता होती है।

७३- जीवन में गर्व से जीने के लिए तक़दीर से नहीं बल्कि ईर्ष्या, नफ़रत और नकारात्मक से प्रतियोगिता करें।

७४- जो हो गया, वह चला गया। जो चला गया वह बीत गया। रास्ते कितने भी उबड़ खाबड़ और पथरीले हों, आगे बढ़ना सीखें।

Advertisement

७५- अपनी असली कीमत जानने के लिए दूसरों को आपका मूल्य निर्धारित करने दीजिए।Motivational Status in Hindi

७६- दूसरों से अपनी सराहना करने के बजाय अपनी सराहना खुद करना सीखें।

७७- कमज़ोर दिमाग वालों को बहकाना सबसे आसान है क्योंकि उन्हें खुद से ज्यादा दूसरों पर भरोसा होता है। मजबूत दिमाग वाले बनिए।

Advertisement

७८- आप कुछ नया तभी कर सकते हैं जब अपने पुराने विचारों, और कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलेंगे।

७९- यदि जीवन में बुरा समय ना आए तो लोगों में छिपी महानता का पता ही नहीं चल पाएगा। बुरे समय में अपने अंदर छिपे साहस को खोज, बाहर निकालना सीखें।

Also Read: Never ever give up quotes in Hindi

Advertisement

Motivational status In Hindi

८०- यदि आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो भीड़ से अलग रहना सीखें। भीड़ हिम्मत तो देती है, किन्तु पहचान छीन लेती है।

८१- यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो उनकी सराहना करना ना भूलें क्योंकि मरने के बाद वे आपके शब्द नहीं सुन पाएंगे।

८२- असफलता आपको आपकी क्षमता से अवगत कराती है। लोग आपसे झूठ बोलकर आपको गुमराह कर सकते हैं किन्तु आपकी असली क्षमता आपकी सफलता या असफलता ही बता सकती है।

Advertisement

८३- अपने मन मस्तिष्क से उन विचारों और भावनाओं को हमेशा के लिए मिटा दें जो आपको दिन में बार बार नीचे गिराती और कमज़ोर महसूस कराती हों।

८४- Motivational Status Hindi उन लोगों के विचारों से खुद को प्रभावित ना होने दें, जिनका कोई अस्तित्व नहीं।

८५- “संयम” बहुत समय लेता है किन्तु आश्चर्यजनक रूप से आपके कर्मों का फल देता है।

Advertisement

८६- यदि आपको लगता है कि आपकी किस्मत बुरी है। तो, उससे सारे रिश्ते तोड़ अपने आपके साथ संबंध जोड़िए और स्वयं में विश्वास रखिए।

८७- जीवन में कभी किसी से उधार न लें, चोरी न करें और भीख तो बिल्कुल न मांगे। ये तीन नियम आपको सफलता की ऊंचाई तक ले जाएंगे।

८८- यदि अपने सफल होने की ठान ली तो कोई बहाना, कोई रुकावट, कोई मुसीबत और कोई ऐसा कारण नहीं जो आपको सफल होने से रोक सके।

Advertisement

८९- Motivational Status in Hindi जीवन में प्रतियोगी भी आवश्यक हैं। उनका अस्तित्व आपको उनसे बेहतर करने की प्रेरणा देता है।

९०- बिना हालातों और लोगों में उलझे आप हालातों, लोगों और मुसीबतों से उलझना नहीं सीख पाएंगे।

९१- यह जानना अति आवश्यक है कि क्या आपको उतना मिल रहा है, जितना आप से रहे हैं। ज़रूरत से ज्यादा नमक और चीनी दोनों ज़हर बन जाते हैं।

Advertisement

९२- अपनी आंतरिक शक्ति और बुद्धिमत्ता से स्वयं का आंकलन करना सीखें। दूसरों को अनुमति देंगे तो दुःख ही मिलेगा।

९३- मंदिर या किसी अन्य धार्मिक संस्थान में दान देने से ज्यादा फलदाई अपने आस पास के लोगों का खयाल रखना है।

९४- दूसरों के सहारे अपना अस्तित्व बनाने के बजाय स्वयं को तराशकर अपनी पहचान बनाना बेहतर है।

Advertisement

Also Read: Life Status in Hindi: जीवन के 60 बेहतरीन स्टेटस

Motivational Status in Hindi

Motivational status in Hindi

९५- “आस्था” ढाई अक्षर का शब्द है लेकिन दुनिया की कोई भी परिस्थिति से उबारने की ताकत है इसमें।

Advertisement

९६- अपने सपनों को साकार करने के लिए यदि आप आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं तो रुकावटें कोई बाधा नहीं डाल सकती।

९७- आपका भाग्य आपको अपने मंज़िल तक तभी ले जा सकता है जब आप वहां तक चलकर जाने के लिए तैयार होंगे।

९८- किसी भी जगह सिर्फ अपना ब्याज पाने के लिए निवेश न करें, बल्कि उस जगह को आगे बढ़ने के लिए निवेश करें, ब्याज स्वतः मिल जाएगा।

Advertisement

९९- Motivational Status in Hindi झूठे और नकारात्मक व्यवहारों और विचारों से अपने व्यक्तित्व को आकर न दें।

१००- किसी भी प्रतियोगिता से पीछे हटने के लिए बस एक कदम पीछे हटना होता है, लेकिन एक कदम आगे आपको जीत दिला सकता है। जीवन में कभी हार ना मानें।

१०१-  इंसान और प्रकृति दोनों ही बदलते हैं अंतर सिर्फ इतना है कि इंसान का बदलना आपको तोड़ता है प्रकृति का बदलना आपको खुद से जोड़ता है – आरती यादव

Advertisement

Final Words- यदि आपको ये Killer Motivational Status in Hindi पसंद आए हों तो एक लाईक कर हमारा उत्साह बढ़ाएं। दूसरों के साथ share करना ना भूलें, क्योंकि आप इन status के द्वारा किसी को inspire कर सकते हैं।

2 thoughts on “Motivational Status in Hindi: 101 सुविचार जो जीवन बदल देंगे”

Leave a Reply

%d bloggers like this: