Mother’s Day in India | 13 Awesome Ideas to Celebrate in Hindi

Mother’s Day in India | Mother’s Day in Hindi

हर साल मई महीने का दूसरा रविवार Mother’s Day [मातृत्व दिवस] के रूप में मनाया जाता है। यह दिन मां के सम्मान के लिए समर्पित है।

Mother’s Day पिछले कुछ सालों में ज्यादा प्रचलित हुआ है। विश्व के कोने- कोने में इस दिन का महत्व बढ़ने लगा है। लेकिन इसकी शुरुआत सैकड़ों वर्ष पहले हो गई थी।

Advertisement

Mother’s Day in India | Mother’s Day in Hindi

Mother’s Day की शुरुआत करीब सौ साल पहले यूनान में हुई थी। यूनान के निवासी क्रोनिस की पत्नी रिहा तथा अपने अन्य देवी-देवताओं के प्रति अपना सम्मान दर्शाने के लिए इस दिन को मनाते थे।

Mother's Day in India | Mother's Day in Hindi

Advertisement

ईसाई लोग ईसा मसीह की माँ मरियम को सम्मानित करने के लिए महीने के चौथे रविवार को उत्सव के रूप में मनाने लगे। रोमन भी अपने ईष्ट के सम्मान में इसे त्योहार के रूप में मनाते थे। किन्तु मुख्य रूप से मदर्स डे मनाने की शुरुआत यूनाइटेड किंगडम से मानी जाती है।

अन्ना जारविस And | Mother’s Day in Hindi

Mother’s Day in India- 1908 में यूनाइटेड किंगडम की अन्ना जारविस अपनी माँ की याद में वर्जीनिया के एक चर्च में शहीद स्मारक बनवाया। उन्होंने उसी समय एक आंदोलन चलाया था जिसका मुख्य उ्देश्य उस समय चल रहे युद्ध को विराम देना था।

उनके अभियान के परिणाम स्वरूप युद्ध तो समाप्त हो गया किन्तु मदर्स डे की प्रथा प्रचलित होने लगी। अन्ना ने सरकार के समक्ष मदर्स डे को राष्ट्रीय छुट्टी देने का प्रस्ताव रखा।

Advertisement

अन्ना के इस प्रस्ताव का कांग्रेस सरकार ने जमकर मजाक उड़ाया था। किन्तु इनके अनवरत प्रयासों के परिणामस्वरूप १९११ में इस दिन को लोकल हॉलिडे घोषित कर दिया गया।

Mother’s Day in India- Mother’s Day As National Holiday

१९१४ में विल्सन ने मई महीने के दूसरे रविवार को Mother’s Day मनाने की घोषणा की और इसे राष्ट्रीय छुट्टी का रूप दिया।

१९२० से हॉलमार्क कार्ड्स तथा अन्य कंपनियों ने इस दिन को और। खास बनाने के लिए ग्रीटिंग कार्ड्स बनकर बाज़ार में उतार दिए। हालांकि अन्ना जारविस ने इस बात का काफ़ी विरोध किया।

Advertisement

उन्हें लगता था कि इस तरह से कंपनियां मदर्स डे Mother’s Day को बिजनेस बना देंगी। जबकि उनके लिए यह दिन बहुत खास था। उनकी भावनाओं से जुड़ा था। उनका मानना था कि इस दिन को भावनात्मक रूप से मनाना चाहिए।

अपने हाथों से बनाए कार्ड्स या कोई यादगार चिह्न मां को देना चाहिए ना कि बाज़ार से कोई वस्तु खरीदकर। हालांकि देखा जाएं तो अन्ना का ये विरोध सही भी था किन्तु समय के साथ परिवर्तन आवश्यक होता है इसलिए उनके विरोध का कोई असर नहीं हुआ और मदर्स डे Mother’s Day मनाया जाने लगा।

अन्ना जारविस के प्रयास से आज लगभग ४६ देशों में मदर्स डे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोग इस दिन को एक त्योहार के रूप में मनाते है और अपनी माँ को उनके प्रेम,  बलिदान तथा सहयोग के लिए कृतज्ञता दर्शाते हैं।

Advertisement

Mother’s Day in India | Mother’s Day in Hindi

(Mother’s Day Celebration in India)

भारत में भी मदर्स डे Mother’s Day मई मास के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। सोशल नेटवर्क के प्रचलन के कारण आजकल सभी इस दिवस के प्रति जागरूक हो गए हैं।

गाँव, शहर हो या कसबा, हर जगह इस दिन को मनाया जाता है। सभी को इसके बारे में पता चल है। केक, कार्ड्स, गिफ्ट्स के साथ लोग इस दिन को मानते हैं।

अन्य देशों की तरह भारत में भी लोग Mother’s Day के दिन अपनी माँ को शुभकामनाएं देते हैं तथा उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए बाजारों में तरह तरह के कार्ड्स, फूलों के गुलदस्ते और तोहफ़ा उपलब्ध होते हैं।

Advertisement

इंटरनेट और सोशल मीडिया का जमाना है। लोग उनकी माता के साथ पुरानी फोटो पोस्ट करते हैं, स्टेटस रखते हैं तथा अपनी मां को धन्यवाद कहते हैं

Mother's Day in India | Mother's Day in Hindi
Mother’s Day in India | Mother’s Day in Hindi

Mother’s Day in India- कुछ लोग जो अपनी माँ के साथ रहते हैं वे उन्हें इस दिन कहीं उनकी पसंद की जगह पर घुमाने ले जाते हैं या उनकी पसंद के रेसटोरेंट में खाना खिलाने के जाकर उनका दिन Mother’s Day खास बना देते हैं।

सच कहूं तो मां तो का इतना कर्ज है हम पर कि हम उसकी कीमत भी नहीं आंक सकते। किन्तु इन छोटी- छोटी बातों से उनको इस बात का एहसास तो दिलाया ही जा सकता है कि हमारे लिए वे कितनी महत्वपूर्ण हैं।

Advertisement

Mother’s Day in India- Gift Ideas for | Mother’s Day in Hindi

Mother’s Day को विशेष दिन का दर्ज़ा दिलाने वाली अन्ना भी नहीं चाहती थीं कि इस दिन को किसी भी तरह से कमाने का जरिया बनाया जाए।

मेरा भी मानना है कि यदि आप इस एक दिन अपनी माता को अपना पूरा समय देंगे और उनको आराम करने का मौका देंगे तो वहीं उनके लिए बहुत विशेष हो जाएगा।

इसका अर्थ ये नहीं कि मैं आप पर अपने विचार थोप रही हूं। आप कुछ अन्य तरीकों से, गिफ्ट्स और कार्ड्स द्वारा भी उनके दिन को खास बना सकते हैं। बात वही है कि कुछ ऐसा कीजिए जिससे उनको खुशी मिले।

Advertisement

Mother’s Day in India- कितनी सुंदर बात है कि इस दुनिया में एक मां ही है जिसे आपसे कुछ अपेक्षा होने के बजाय आपकी खुशियों का हमेशा खयाल रहता है। वह बस आपकी सुरक्षा और खुशियों के लिए दुआ मांगती रहती है।

अक्सर मैंने देखा है कि हमारे समाज में आज भी  मां के सामने लोग अपने मन की भावनाओं को पूरी तरह व्यक्त नहीं कर पाते हैं। हालांकि अब समय बदल रहा है और लोग किसी कार्ड, संदेश या तोहफों के ज़रिए व्यक्त करने लगे हैं।

दुर्भाग्यवश इस इस साल जहां पूरे विश्व में कोराना महामारी की वजह से बाहर निकलकर कुछ खरीदना संभव नहीं है। वहीं दूसरी तरफ़ आपके पास पर्याप्त समय है इस बार आप स्वयं उनके दिन Mother’s Day को विशेष बनाने के लिए कुछ करें।

Advertisement

Also Read: पृथ्वी दिवस : Earth Day Activities In Hindi-Must Do

Gift Ideas for Mother’s Day in India | Mother’s Day in Hindi

चलिए, मैं आपके लिए कुछ अलग सुझाव लेकर आई हूं, जिन्हें अपनाकर आप इस कर मदर्स डे को विशेष बना सकते हैं।

1- यदि आपकी मां आपके साथ रहती हैं तो उनके पैर छूकर आशीर्वाद लीजिए। उन्हें गले लगाकर उन्हें बताइए कि आप उनसे कितना प्रेम करते हैं।

Advertisement

2- बाज़ार के फूल और कार्ड ना सही उन्हें अपने हाथों से लिखकर भी अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं। एक मां के लिए बाज़ार के कार्ड्स से ज्यादा अपने बच्चे की लिखावट से प्रेम होता है। 

3- आप इस दिन उनकी पसंद का भोजन घर में ही अपने हाथों से बनकर खिला सकते हैं। यकीन मानिए यदि उस भोजन में स्वाद नहीं भी रहा तो मां का में तृप्त हो जाएगा।

4- Gift Ideas Mother’s Day in India- आनलाइन शौपिंग करने के लिए उन्हें कुछ गिफ्ट्स वाउचर दे सकते हैं जहां से वे अपनी पसंद का कुछ खरीद सकें। 

Advertisement

5- सोशल मीडिया और इंटरनेट का जमाना है तो आप उन्हें कोई अपडेटेड फोन दे सकते हैं।

6- मांकी रुचि रसोईघर में होती है तो उनकी सुविधानुसार कोई नहीं वस्तु उपहार स्वरूप दे सकते हैं।

7- मां का दिल जीतने के लिए कुछ बहुत बड़ा करने की जरूरत नहीं होती, कुछ छोटी छोटी चीजों से भी उनका मन खुश हो जाता है।

Advertisement

8- इस मदर्स डे कुछ अनोखा उपहार दीजिए, यदि आपकी कोई आदत उन्हें नहीं पसंद है तो उनको एक वादा उपहार स्वरूप दे दीजिए क आप उस आदत का त्याग कर देंगे। यकीन कीजिए इससे बड़ा तोहफ़ा शायद कुछ न हो।

9- Mother’s Day in Hindi एक दिन के लिए उन्हें घर के काम से छुट्टी कर उन्हें पूरा दिन आराम करने दीजिए।

10- उनके साथ समय बिताइए। बचपन की कुछ यादों का ज़िक्र कीजिए। और फिर से उन्हें एक बार उनका छोटा बच्चा बन जाइए।

Advertisement

11- यदि आप उनसे दूर रहते हैं तो सिर्फ संदेश मत भेजिए बल्कि फोन पर बात कर लीजिए।

12- उनके किसी खास सहेली को बुलाकर समय बिताने का मौका दीजिए। इस लॉक डाउन में खुश हो जाएंगी।

13-Mother’s Day in India- पुरानी तस्वीरों से कोई वीडियो बनाइए जिसमें अपनी आवाज़ में कोई संदेश रिकॉर्ड करके उन्हें दिखाइए। 

Advertisement

ये कुछ अलग तरीके हैं जिसे करके आप इस Mother’s Day  को खास बना सकते हैं और उन्हें जीवन भर के लिए सुनहरी यादें से सकते हैं। समय और दस्तूर दोनों भी है आपके पास।

Also Read about  बुद्ध पूर्णिमा क्यों मनाते हैं

Mother’s Day in India- Mothers Day Quotes and Wishes

[ मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं]

  • मां आपके लिए मेरे दिल में हमेशा एक विशेष स्थान होगा।
  • मुझे आपका बच्चा होने पर गर्व है मां।
  • मां आपने मुझे जीवन दिया, पालन-पोषण किया, मेरे लिए प्रार्थना की, मेरा मार्गदर्शन किया और हमेशा मेरा साथ दिया। बहुत बहुत धन्यवाद मां। 
  • मैं कितना भी बड़ा हो जाऊं, मुझे हमेशा आपके प्रेम और साथ की ज़रूरत रहेगी मां।
  • जीवन के हर मोड़ पर मेरे साथ रहने और मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद मां।
  • माँ, मैं स्वयं को बहुत भाग्यशाली समझता हूं जो आपकी कोख से जन्म लिया। मुझे जीवन देने के लिए बहुत शुक्रिया।
  • माँ आपकी बाहों में जो सुकून मिलता है वह कहीं और नहीं। अपना आशीर्वाद और प्रेम हमेशा मेरे साथ रखना।
  • मुझे इस दुनिया में लाने, सही राह दिखाने और साथ देने के लिए शुक्रिया मां।
  • मां, आप मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण इंसान हैं। मातृ दिवस की शुभकामना!
  • माँ मुझे नहीं पता कि मैं आपके बिना क्या करूंगा। हमेशा साथ रहना।
  • मां, आपने मुझे जीवन का जो तोहफा दिया है, उसकी तुलना में संसार के सारे उपहार कम हैं। मातृ दिवस की शुभकामना।
  • मां आपने हमेशा मेरी जरूरतों को पूरा किया। आपको अपनी मां के रूप में पाकर मैं धन्य हो गया। बहुत शुक्रिया! मातृ दिवस की शुभकामना!
  • माँ, मातृ – दिवस मुबारक हो! हमारी इतनी अच्छी देखभाल और परवरिश के लिए धन्यवाद। हम आपसे बहुत प्रेम करते हैं

Thoughts on Mother’s Day in Hindi

“माँ दुनिया का सबसे अमूल्य रिश्ता हैं, वे हैं तो हम हैं। उनकी खुशी हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण होती है।”

Advertisement

“माँ की ममता, प्यार और समर्पण ने हमें जीवन के हर मोड़ पर संभाला है। हम उनके बिना कुछ नहीं हैं।”

“माँ के बिना हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। उनका साथ, उनकी ममता ही हमें हमेशा शक्ति और सामर्थ्य देती है।”

“माँ हमें संसार की सबसे अच्छी, सबसे महत्तवपूर्ण शिक्षा देती हैं। उनके आशीर्वाद और सुवचनों से ही हम प्रगति के सफर में आगे बढ़ते हैं।”

Advertisement

“माँ हमेशा हमारे लिए एक सुरक्षा कवच, देवी के आशीर्वाद की भांति होती हैं। जब तक उनका हाथ हमारे सर पर है, हमें दुनिया की कोई भी मुसीबत हरा नहीं सकती।”

“माँ की ममता, उसका प्यार,। उसकी फटकार,दुनिया की सबसे महान शक्ति होती है। वे हमें जीवन के सभी महत्वपूर्ण मौकों पर अपना मार्गदर्शन और उनकी शिक्षाओं को अमल करने की शक्ती देती हैं।”

“माँ हमेशा हमारे लिए सिर्फ़ प्रार्थना ही करती हैं, क्योंकि वही एक है जो हमारा सर्वश्रेष्ठ चहती है। उनकी दुआओं से हमें सफलता मिलना ही मिलना है।”

Advertisement

“माँ के सम्मान में हमें हर दिन उनका आभार व्यक्त करना चाहिए, अपने समर्पण भाव से उन्हे महसूस कराना चाहिए। हम अपनी माँ के बिना अधूरे हैं और उन्हें धन्यवाद देना अपना कर्तव्य होता है।”

Final Words: उम्मीद है इस बार आप अपनी मां को बहुत खास तरीके से शुभकामनाएं देंगे तथा उनकी खुशियों का खयाल रखेंगे। अगर आपको Mother’s Day in India पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाईक करें, आपके कॉमेंट का स्वागत है।
सबका भला हो

Leave a Reply

%d bloggers like this: