Meditation Benefits for Brain in Hindi: ध्यान अभ्यास के 7 आश्चर्यजनक लाभ

Meditation Benefits for Brain in Hindi क्या आपको पता है कि आज के इस मशीनी युग में भी मनुष्य में इतनी शक्ति है कि वह किसी भी मशीन को मात दे सकता है? समस्या यह है कि वह मशीनों पर इतना निर्भर हो गया है कि स्वयं की काबिलियत भूल चुका है।

अपनी उन भूली- बिसरी काबिलियत को याद करने का एक महत्वपूर्ण तथा असरदार तरीका मेडिटेशन अर्थात ध्यान हैं। क्या आपको पता है ध्यान मनुष्य के DNA पर असर करता है। ध्यान में वह ताकत है जिससे लंगड़ा व्यक्ति चल सकता है तथा अंधा व्यक्ति देख सकता है। अब सवाल यह उठता है कि क्या यह इतना आसान है?

जवाब आपको भी पता है- नहीं, यह सरल तो नहीं है किन्तु असंभव भी नहीं है।

Advertisement

Meditation Benefits for Brain in Hindi ध्यान क्या है, कितने प्रकार के होते हैं तथा कैसे किया जाता है, इस बारे में मैंने पहले ही विस्तार में लिखा है। नीचे दी हुई लिंक पर जाकर आप विस्तार में पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में हम यह देखेंगे कि ध्यान से इतने चमत्कारी बदलाव कैसे होते हैं।

Meaning, Types and How to do Meditation in Hindi

मानव शरीर को चलाने वाली मशीन अर्थात मस्तिष्क शरीर का एक ऐसा महत्वपूर्ण अंग है जिसके ऊपर हमारा जीवन निर्भर होता है।

Advertisement

हालांकि ध्यान के अनगिनत फ़ायदे हैं किन्तु इस आर्टिकल में हम देखेंगे कि मेडिटेशन का मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

१- Meditation Benefits for Brain in Hindi ध्यान मस्तिष्क का सबसे पोषक भोजन है

Meditation is Healthiest Food for Brain

जिस प्रकार किसी गाड़ी को चलाने के लिए डीजल या पेट्रोल के साथ समय समय पर सर्विसिंग की भी ज़रूरत पड़ती है। ताकि गाड़ी क किसी हिस्से में कोई कचरा बैठ गया हो तो साफ़ हो जाए। किसी पार्ट में कुछ नुकसान हुआ हो तो उसे समय रहते बदल दिया जाए। अथवा कुछ नहीं तो सिर्फ कल पुर्जे चेक कर लिए जाएं। इस प्रकार गाड़ी को सुरक्षित चलाने के लिए तथा लंबे समय तक अच्छी बनी रहने के लिए समय पर सर्विसिंग आवश्यक है।

मनुष्य को चलाने वाली मशीन उसका मस्तिष्क है। भोजन, पानी, अन्य विटामिन आदि डीज़ल तथा पेट्रोल का कार्य करते हैं। किन्तु इस मस्तिष्क का भी खयाल रखना अति आवश्यक है। मेडिटेशन ब्रेन के लिए सर्विसिंग का कार्य करता है।

Advertisement

चलिए देखते हैं कि यदि हम रोज़ाना सुबह २०-३० मिनट का समय निकाल कर ध्यान करें तो उसका ब्रेन पर क्या असर होता है?

१- मेडिटेशन मन को विराम तथा आराम देता है [ Relaxes the Mind Body and Soul]

मुझे पूरी उम्मीद है कई बार आप भी सोच- सोचकर थक जाते होंगे। यदि आपको इस बात का एहसास ना हो तो आपका सिरदर्द साफ़ शब्दों में चिल्लाता है कि मैं थक गया हूं। मुझे आराम की ज़रूरत है।

Meditation Benefits for Brain in Hindi मेडिटेशन आपके मस्तिष्क में लगातार चल रहे विचारों पर विराम लगाकर उसे आराम देता है। अक्सर यह आराम उसे तब मिलता है जब आप सो रहे होते हैं। किन्तु आजकल विचारों की गति इतनी तेज़ है कि नींद में भी से सपनों के रूप में आते हैं। और सुबह सोकर उठने के बाद भी मनुष्य थका हुआ महसूस करता है।

Advertisement

मेडिटेशन जान बूझकर उठाया गया कदम है, इसलिए आधे घंटे का मेडिटेशन ४ घंटे के नींद के बराबर ब्रेन को आराम देता है।

२- मेडिटेशन ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है [ Increases Focus]

Meditation Benefits for Brain in Hindi by MysticMind

वैज्ञानिक शोध के मुताबिक मानव मस्तिष्क में दिन में साठ हज़ार से भी ज्यादा विचार उत्पन्न होते हैं। इनमें से करीब सैंतालीस प्रतिशत विचार मनुष्य भूल थोड़ी ही देर में भूल जाता है।

Advertisement

Meditation Benefits for Brain in Hindi बाकी के विचार ज्यादातर भूतकाल में घटी किसी घटना को लेकर होते हैं। कुछ भविष्य की चिंता को लेकर होते हैं। यदि इन विचारों पर समय रहते रोक नहीं लगाया गाय तो इंसानअवसाद या उदासी का शिकार बन जाता है। जो समय के साथ किसी न किसी भयंकर बीमारी का रूप ले लेता है।

इस प्रकार यदि गौर किया जाए तो उसका ध्यान हमेशा ग़लत जगह भटकता रहता है। मेडिटेशन विचारों की गति को धीमा कर ध्यान केंद्रित focus करने में मदद करता है।

३- मेडिटेशन विचारों को नवीन मोड़ देने में सहायक है [Transforms Thinking]

जैसा कि हमने ऊपर देखा मनुष्य एक दिन में अनगिनत तथा बेकार के विचारों का शिकार है। मेरे कई साधक इस बात को स्वीकार करते हैं कि बीती हुई बातें उनके दिमाग से जाती नहीं है। चाहे कितनी भी कोशिश करें वह दिमाग में चलती रहती है। परिणामस्वरूप उनका दिन खराब जाता है।

Advertisement

Meditation Benefits for Brain in Hindi अक्सर ये भी सुनने के लिए मिलता है कि हम सकारात्मक सोचना तो चाहते हैं किन्तु जब जीवन में कुछ अच्छा नहीं हो रहा है तो कैसे सोचें? मन विश्वास ही नहीं करता।

तो, मेडिटेशन से जब विचारों की गति धीमी होती है तो उसमें नए विचारों के लिए रिक्त स्थान बनना शुरू हो जाते हैं। ध्यान से मस्तिष्क में जो नई कोशिकाएं बनती हैं वह स्वस्थ तथा खाली होती हैं। उस समय यदि मन को अच्छे, सकारात्मक और उत्साहवर्धन विचार दे दिए जाते हैं तो कुछ दिनों में ही मनुष्य की सोच में परिवर्तन देखने के लिए मिलता है।

Also Read: Third Eye Opening Experiences and Benefits in Hindi

Advertisement

४- Meditation Benefits for Brain in Hindi मेडिटेशन वर्तमान में जीना सिखाता है

यदि आ अपने प्रतिदिन की आदतों पर ध्यान दें तो पाएंगे कि या तो आप किसी बीती हुई बातों को याद करते हैं या फिर भविष्य के बारे में सोचते हैं। दोनों ही परिस्थिति में ऊर्जा ज्यादा खर्च होती है। यदि ये चिंतन ज्यादा देर तक चला तो वर्तमान में कुछ करने की इच्छा भी खत्म हो जाती है।

मेरे खयाल से ध्यान का सबसे मूल्यवान लाभ यह है कि आप चाहकर भी बीती हुई बातों के बारे में नहीं सोच पाते हैं। सत्य तो यही है कि जो बीत गई वो बात गई। आप बिना किसी मेहनत के प्राकृतिक तरीके से वर्तमान में जीने लगते हैं।

५- पुरानी बातें, पुराने संस्कारों से मुक्ति दिलाता है

अक्सर जीवन में सबसे ज्यादा पुरानी, बीती हुई बातें या पुराने संस्कार का प्रभाव होता है। ये प्रभाव सकारात्मक भी हो सकते हैं तथा नकारात्मक भी। मनुष्य का स्वभाव है कि अक्सर नकारात्मक बातें तथा अनुभव मन के साथ चिपक जाते हैं। लंबे समय तक इनका असर होता है, परिणामस्वरूप वर्तमान पर असर करने लगते हैं।

Advertisement

इसी प्रकार कुछ पुरानी आदतें जो आपके Progress में रुकावट हो सकती है। उदाहरण के लिए देर से उठने की आदत या फिर किसी काम को कल पर टाल देने की आदत।

Meditation Benefits for Brain in Hindi

ध्यान से आपके अंदर इतनी सकारात्मक ऊर्जा भर जाती है कि आप बिना किसी मेहनत के इन आदतों से मुक्ति पा लेते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो आपकी Will Power बढ़ जाती है।

Advertisement

Also Read: 21 Powerful benefits of Reiki in Hindi

६- उम्र का असर कम करता है [Anti- Aging]

क्या आपने ध्यान दिया है कि ज्यादा चिंतित तथा नकारात्मक विचारों वाले लोग समय से पहले बूढ़े जैसे दिखने लगते हैं? जिस तरह गाड़ी की सर्विसिंग ना की जाए तो समय से पहले पुरानी और कमज़ोर हो जाती हैं।

ठीक उसी प्रकार निरंतर चिंता के विचार या नकारात्मक विचार मैं की मांस पेशियों को कमज़ोर कर देते हैं। परिणास्वरूप चेहरे आंखों तथा शरीर पर असर दिखने लगता है। बाल समय से पहले सफ़ेद होने लगते हैं।

Advertisement

इसके विपरीत किसी योगी को देखिए, उनका चेहरा साठ साल की उम्र में भी चमकता है। उनमें एक अलग ही चमक होती है। यह मेडिटेशन का ही असर होता है।

जब आप प्रतिदिन ध्यान करने लगते हैं तो शिथिल पड़ी मांस पेशियों में खिंचाव आने लगता है। चेहरे की झुर्रियां खत्म हो जाती हैं तथा आंखों में बच्चों वाली चमक वापस आ जाती हैं। इस प्रकार मेडिटेशन उम्र की गति को भी धीमी कर देता है।

७- मेडिटेशन से शारीरिक तथा मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है

कया आपको कभी अनुभव हुआ कि बचपन में चोट लग जाती थी तो दर्द भी कम होता था और ठीक भी जल्दी हो जाता था? यदि हां, तो कभी सोचा है कि ऐसा क्यों? बड़ी उम्र में घाव जल्दी ठीक क्यों नहीं होते? चलिए इसका जवाब देखते हैं।

Advertisement

Meditation Benefits for Brain in Hindi

बचपन में बच्चे ज्यादा सोचते नहीं हैं, वर्तमान में जीते हैं। ना ही किसी बात को, नाराज़गी को लंबे समय तक पकड़ के रखते हैं। अपने देखा होगा दो बच्चों का आज झगड़ा होता है और कल वे अच्छे दोस्त बन जाते हैं। बड़े ऐसा क्यों नहीं कर पाते हैं? क्या अंतर है? सोच का!

Meditation Benefits for Brain in Hindi बड़े होने के बाद इंसान छोटी छोटी बातों को सोचकर बड़ा बना देता है। लगातार सोचते रहने से उसकी रोग प्रतिकार शक्ति कम होने लगती है। खासकर नकारात्मक विचारों से, पीड़ा देने वाली पुरानी बातों से, मन में घृणा पैदा करने वाली यादों से मानसिक शक्तियां कमज़ोर होती हैं।

Advertisement

मेडिटेशन सिर्फ विचारों की गति कम कर उनकी दिशा ही नहीं बदलता बल्कि आपको बच्चों की तरह उत्साहित और वर्तमान में जीना सिखाता है। परिणास्वरूप आपकी रोगप्रतिकर शक्ति बढ़ती है तथा आप मानसिक तथा शारीरिक रूप से पहले से अधिक स्वस्थ होते जाते हैं।

Final Words: Meditation Benefits for Brain in Hindi मेडिटेशन से होने वाले ब्रेन में बदलाव मनुष्य में चमत्कारिक परिवर्तन लाता है। मुझे उम्मीद है इसे पढ़ने के बाद आप ध्यान करना शुरू कर देंगे।

Advertisement

2 thoughts on “Meditation Benefits for Brain in Hindi: ध्यान अभ्यास के 7 आश्चर्यजनक लाभ”

Leave a Reply

%d bloggers like this: