Manifested meaning in Hindi आज हम Manifested शब्द के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। किन्तु इस शब्द का अर्थ जानने से पहले आपको manifest शब्द का अर्थ जानना अति आवश्यक है।
Manifest meaning in Hindi- मेनफ़िस्ट का हिंदी में अर्थ
Manifest शब्द का हिंदी में अर्थ होता है- प्रत्यक्ष होना, प्रकट होना या दूसरे शब्दों में कहें तो किसी विचार या सपने का साकार हो जाना।
Manifested शब्द manifest का simple past tense अर्थात भूतकाल क्रिया रूप है। अतः सरल शब्दों में देखा जाए तो manifested का अर्थ होता है- जो प्रत्यक्ष, प्रकट या साकार हुआ हो।
अध्यात्म जगत में इस manifest शब्द को अत्यंत महत्व दिया जाता है, क्योंकि अध्यात्म मनुष्य को उसका जीवन उसके हिसाब से चलाने की अनुमति देता है तथा राह भी दिखाता है।
Examples of manifested in Hindi
आइए, कुछ उदाहरणों की सहायता से इसे विस्तार में समझते हैं।
१- कुछ सालों पहले जब मुझे पुस्तक लिखने का विचार आया तो यह मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा कार्य लगा। मुझे पुस्तक प्रकाशन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी किन्तु मेरी वह इच्छा इतनी तीव्र थी कि मैंने अपने उस विचार को नहीं छोड़ा। परिणाम यह हुआ कि रास्ते दिखते चले गए और मार्च २०१८ में मेरी पहली पुस्तक प्रकाशित हुई। इस तरह मैंने अपने लेखिका बनने के सपने को साकार किया।
२- आज से सौ साल पहले हमारा भारतदेश अंग्रेज़ी सत्ता के गुलाम था। उसे आज़ाद कराने के सपने के साथ अनगिनत स्वतंत्रता सेनानी शहीद हो गए। कुछ ऐसा ही सपना महात्मा गांधी ने इंग्लैंड के एक रेलवे स्टेशन पर देखा था। भारत वापस आकर उन्होंने सत्य और अहिंसा की राह पर चलकर अपने स्वतंत्र भारत के सपने को साकार किया।
३- Manifested meaning in Hindi – अयोध्या में बाबरी मस्ज़िद के विवाद की वजह से राममंदिर का कार्य कई सालों से रुका हुआ था। ५ अगस्त २०२० को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भूमिपूजन कार्य माननीय प्रधामंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों संपन्न हुआ। राम मंदिर निर्माण कार्य के आरंभ के साथ करोडों भारतीयों का सपना साकार हुआ।
४- ओपेरा विनफ्रे, जिनका जन्म एक छोटे से गांव के एक गरीब परिवार में हुआ था। बचपन में कई तरह से उनका शोषण किया गया, किन्तु आज वह पूरी दुनिया में, अमेरिका की एक मशहूर टीवी एंकर के रूप में पहचानी जाती हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका अपना टेलीविज़न चैनल है और वे अपने ही शो को होस्ट करती हैं।
ओपेरा का कहना है कि, I am a powerful believer of Manifestation! आज वे जिस तरह का जीवन जीती हैं वह उन्होंने इसी manifestation technique से प्राप्त किया है।
५- Manifested meaning in Hindi – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विल स्मिथ का कहना है कि अपने अनुभवों से उन्होंने जाना कि यदि आप किसी चीज़ को पाना चाहते हैं और उसमें विश्वास रखते हैं तो वह अवश्य आपको मिलेगी। आपको बस उसे अपनी कल्पना में जीवित रखना है तथा उसे पाने की दिशा में कार्य करना है। आप उसे manifest कर सकते हैं।
मुझे पूरी उम्मीद है कि इन उदाहरणों को पढ़ने के बाद आप अपने जीवन में भी इसका प्रयोग करना चाहेंगे। तो चलिए देखते हैं कि आप इस तकनीक को अपने जीवन में कैसे प्रयोग कर सकते हैं?
How to manifest your dreams अपने सपनों को कैसे साकार करें
इस विषय पर आने वाले कुछ दिनों में मैं विस्तार से लिखूंगी। फिर भी, अपने सपनों को किस तरह आसानी से साकार किया जा सकता है, इसके कुछ steps सीढ़ियां होती है, जो नीचे दी गई हैं।
१- अपने सपनों के प्रति पूर्णतया ईमानदार होना अत्यंत आवश्यक है। आपको पता होना चाहिए कि आपको क्या चाहिए। जीवन में कहीं पहुंचने के लिए लक्ष्य बहुत साफ़ होना चाहिए। ऐसे लक्ष्य बनाइए, जिसमें कभी कोई शक ना हो, बस उसे पूरा करने का जुनून हो।
२- एक पेपर और पेन लेकर अपने सपनों की सूची बनाइए और जिसे सबसे पहले पूरा करना चाहते हैं उसके बारे में लिखिए। उससे जुड़ी कुछ तस्वीरें अपनी जेब में, पुस्तक में रखिए। अपने कंप्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन पर लगाइए। घर में एक विजन बोर्ड बनाकर उसपर, दीवार पर या रेफ्रिजरेटर के दरवाज़े पर चित्र लगाइए। इन सबका उद्देश्य बस यही है कि आपके जीवन का लक्ष्य हमेशा आपके सामने रहे। इंसान अक्सर जीवन की भागदौड़ और दूसरे कामों में व्यस्त होने पर महत्वपूर्ण चीजें भूल जाता है।
३- अपने सपनों से संबंधित Self-Talk तैयार कीजिए और उसे समय – समय पर मन में दोहराते रहें। कुछ ऐसे वाक्य जो आपको बिल्कुल वैसा ही महसूस कराये जैसा आपको लक्ष्य हासिल होने के बाद महसूस होगा। इस तरह आप अपने अवचेतन मन को आपके सपनों को पूरा करने का कार्य सौंप देते हैं। आपका अवचेतन मन लक्ष्य तक पहुंचने के सारे रास्ते खोज लेता है।
४- स्वयं पर, अपने सपनों पर, ईश्वर या ब्रह्मांड या फिर जिस भी शक्ति में आप विश्वास रखते हैं, उसमें अपनी श्रद्धा बनाए रखें और चलते रहें। आपका अवचेतन मन आपको रास्ते दिखाता है, आप बस उस पर चलते रहें तथा कर्म करते रहें। यहां इस बात पर गौर करना अति आवश्यक है कि आपको उस दिशा में कार्य करना होगा। सपने तभी साकार होते हैं जब उसमें हमारी मेहनत और भावनाओं का सम्मिश्रण होता है।
५- Never Give Up वाला नज़रिया अपनाएं। एक बात हमेशा याद रखें, आपके सबसे बड़े सपने के बीच बस एक ही चीज़ है। वह है आपका विश्वास, कभी हार नहीं मानने वाला नज़रिया। इसलिए, अपने सपनों को अपनी ज़िद बनाकर रखिए आप उन्हें ज़रूर manifest कर सकेंगे।
नोट- जब भी आप manifestation की प्रकिया करते हैं, मन में किसी तरह की कोई शंका या अविश्वास न आने दें। जितनी बार आप अविश्वास जताते हैं, अपने अवचेतन मन को ये संदेश देते हैं कि ये तो होने वाला नहीं है। आपका अवचेतन मन आपका सबसे अच्छा गुलाम है और वह आपकी हर बात को स्वीकार कर लेता है। इसलिए हमेशा अपने सपनों को लेकर सकारात्मक रवैया अपनाएं।
इससे जुड़े कुछ और महत्वपूर्ण तथ्यों को जानने के लिए Law Of Attraction अर्थात आकर्षण के नियम के बारे में ज़रूर पढ़ें।
Also Read: Law of Attraction: आकर्षण का नियम Or ब्रह्मांड की चुंबकीय शक्ति
Your order is manifested meaning in Hindi
“आपका जो भी आदेश दिया था वह पूरा हुआ अर्थात साकार हुआ।”
जैसा कि अपने ऊपर पढ़ा है कि इस शब्द का अध्यात्म में अधिक महत्व है इसलिए मेरे सारे उत्तर अध्यात्मिक ही हैं।
जब आप सृष्टि या ब्रह्मांड को किसी वस्तु को पाने का, या किसी विचार को साकार करने का आदेश देते हैं तो सृष्टि उसे पूरा करने में अपनी सारी ऊर्जा लगा देती है। यदि आपने अपनी ऊर्जा का बढ़ाएं रखा तथा कर्म करते रहें तो आपको एक दिन यही जवाब मिल सकता है कि your order is manifested! अर्थात आपका आदेश पूरा हुआ।
I am manifesting meaning in Hindi
मुझे पूरी उम्मीद है कि आपने उपर्युक्त वाक्य किसी न किसी के मुख से अवश्य सुने होंगें। इसका अर्थ है कि “मैं किसी चीज़ को साकार करने में लगा हूं।”
जब आप किसी सपने को, परिस्थिति को, व्यक्ति को या किस वस्तु को पाने के लिए कर्म कर रहे होते हैं तो आप उसको manifest कर रहे होते हैं। यदि आप लगातार उन विचारों को साकार करने में कार्यरत रहते हैं तो संभावना है कि आपका वह सपना शीघ्र ही साकार हो सकता है।
यहां एक बात बताना चाहती हूं कि आपके अवचेतन मन में असीमित शक्तियां सुसुप्त अवस्था में पड़ी हुई हैं। जब आप उन्हें अपने विचारों द्वारा जागते हैं तो वे उसे साकार करने में जुट जाती हैं। इसलिए, सोच समझकर अपनी ऊर्जा का सही जगह और सही वस्तु, व्यक्ति या सपने के लिए प्रयोग करें।
Also Read: mahamrityunjay mantra In Hindi
1 thought on “Manifested Meaning in Hindi: How to Manifest Goals”