How to Reduce Stress in Hindi क्या आपको पता है आज के समय से सबसे तेज़ी से फैलने वाली महामारी stress अर्थात तनाव है? दुखद तो यह है कि किसी को इस बात का अंदाज़ा ही नहीं है कि सारी बीमारियों की जड़ तनाव ही होता है। हम अक्सर इसे सामान्य बात कहकर टाल देते हैं। जबकि ये टालने वाली बात नहीं ।
इस आर्टिकल में में आपके साथ Tension dur karne ka mantra साझा करूंगी। ये इतने सरल हैं कि आसानी से समझकर जीवन में प्रयोग किए जा सकते हैं।
हो सकता है कि आपको लगे कि ये आसन तो नहीं है। मेरा सुझाव है, आप कुछ दिन इनको Experiments के रूप में ज़रूर आजमाएं।
तनाव से मुक्त होने के तरीके जानने से पहले यह जान लेना अति आवश्यक है कि तनाव है क्या? कैसे इसकी शुरुआत होती है?
What is Stress in Hindi तनाव क्या है?
किताबी भाषा ना बोलकर मैं सरल शब्दों में बात करना पसंद करती हूं।
तनाव, एक वाक्य में कहूं तो “तनाव उन बातों का Reaction है जो हमारे मन मुताबिक नहीं होती।” इस तरह से देखा जाए तो तनाव भी अन्य भावनाओं की तरह मन की उपज है। उम्मीद है आप इस बात से सहमत होंगे।
अब देखते हैं कि इसकी उत्पत्ति कैसे होती है?
How Does Stress Happens तनाव कैसे होता है?
क्या आपने कभी ऐसे दिन का अनुभव किया है जब आपको सुबह सुबह कुछ अच्छी ख़बर मिली हो। जिस खुशी का अनुभव उस सुबह हुआ, कुछ ऐसी ही खुशियां सारे दिन मिलती रहीं। उम्मीद है आपका उत्तर “हां” में होगा।
क्या आपका दिन शुभ था, ग्रह नक्षत्र अच्छे थे, या कोई अन्य जादुई बात का परिणाम था?
उत्तर बिल्कुल साफ़ है, ये आपके मन में उत्पन्न भावनाओं का परिणाम था। Details में समझते हैं कि कैसे?
हमारे मस्तिष्क में हर पल करोड़ों न्यूरॉन बनते रहते हैं। इन न्यूरॉन की Quality हमारे विचारों तथा भावनाओं पर निर्भर करती है।
यदि हमारा एक विचार सकारात्मक तथा उत्साहवर्धक रहा तो दूसरा उसी के हिसाब से बनता है। आपका अगला पल भी उत्साहवर्धक होता है, इसी तरह विचारों के साथ न्यूरॉन की कड़ियां बनती जाती हैं।
इसे एक उदाहरण से समझते हैं। यदि टोकरी में रखे एक आलू में कीड़े लग गए हैं तो उसे बाकियों से अलग कर दिया जाता है। क्यों? यदि अलग नहीं किया तो बाकी के आलू में भी वे कीड़े फैल जाते हैं।
ठीक इसी तरह यदि एक नकारात्मक विचार मन में आया और उसे रोका नहीं गया तो सारे न्यूरॉन को असर करता है और कमज़ोर तथा नकारात्मक भावनाएं बढ़ती जाती हैं।
फिर मन में तनाव बढ़ने लगता है। यदि इस तनाव को सही समय पर सही तरीके से नही खत्म किया गया तो यह मन के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में फैलने लगता है। परिणाम स्वरूप व्यक्ति कमज़ोर होने लगता है, बीमारियां बढ़ने लगती हैं।
उम्मीद है आपको तनाव को जड़ के बारे में अच्छी तरह समझ में आ गया होगा। अब देखते हैं कि Stress Management क्या होता है?
What is Stress Management in Hindi
जैसा कि आपने पहले ही Paragraph में पढ़ा कि WHO ने कुछ सालों पहले ही warning दे दी थी कि २०२० तक दुनिया में सबसे ज्यादा patients तनाव तथा depression के होंगे।
वैज्ञानिकों ने इस बीमारी का इलाज़ करने के लिए एक प्राकृतिक उपाय सुझाया। इस Stress Management में अपने विचारों तथा भावनाओं पर थोड़ा सा ध्यान देखते इस बीमारी को आसानी से भगाया जा सकता है।
यहां यह कहना अनिवार्य है कि यदि सहि समय पर इस तरफ़ ध्यान नहीं दिया गया तो यही तनाव Depression का भयंकर रूप ले लेता है।
Reduce Stress Meaning in Hindi
Reduce का अर्थ किसी चीज़ को काम करना होता है। stress तनाव का ही पाश्चात्य भाषा रूपांतरण है। इस प्रकार Stress Reduce का अर्थ तनाव कम करना होता है।
Types of Stress in Hindi and Reason Behind Stress तनाव के प्रकार तथा उसके कारण
How to Reduce Stress in Hindi के बारे में जानने से पहसे तनाव को थोड़ा और गहराई में समझने के लिए यह जानते हैं कि यह कितने प्रकार का होता है। अक्सर हम छोटी छोटी बातों को Ignore कर देते हैं। जबकि यही छोटी बातें समय के साथ बहुत बड़ा रूप धारण कर लेती हैं।
१- Physical Stress शारीरिक तनाव
किसी भी प्रकार के शारीरिक चोट, बीमारी, अथवा अन्य शारीरिक पीड़ा का खयाल नहीं रखा गया तो इससे तनाव होने लगता है।
२- Psychological Stressमनोवैज्ञानिक तनाव
भावनात्मक उतार चढ़ाव, जैसे कि चिंता, जलन, लगाव, स्वयं को दूसरे से कम की भावना, इत्यादि की वजह से तनाव उत्पन्न होता है।
३- Psychosocial Stress मनोसामाजिक तनाव
इस प्रकार का तनाव अक्सर तब होता है जब सामाजिक बंधनों का बोझ बढ़ जाता है। उदाहरण के लिए विवाह संबंधी समस्याएं, लोगों के सामने खुद को छोटा समझना, लोगों द्वारा उपेक्षित महसूस करना, काम के स्थान पर तनाव इत्यादि।
४- Psycho Spiritual Stress मनो आध्यात्मिक तनाव
कई बार जब मन के खिलाफ किसी आध्यात्मिक अथवा धार्मिक क्रिया कलापों का हिस्सा बनना पड़ता है तब भी तनाव होता है।
कभी कभी जीवन के लक्ष्य की तलाश में भी तनाव बढ़ने लगता है।
५- Cognitive Stress संज्ञानात्मक तनाव
याददाश्त की कमी, फ़ोकस में कमी और डरावने अथवा सोचनीय विचार भी तनाव का कारण बनते हैं।
६- Emotional Stress भावनात्मक तनाव
चाहकर भी अपने भावनाओं पर काबू ना पाना, स्वयं को चिंताग्रस्त महसूस करना तनाव का कारण बनता है।
७- Behavioral Stress व्यावहारिक तनाव
अक्सर जब अपनी किसी आदत की वजह से शारीरिक या मानसिक नुकसान होने लगता है तो आदतें भी तनाव का कारण बन जाती हैं। उदाहरण के लिए समय पर काम खत्म नहीं कर पाना।
उपर्युक्त किसी भी तनाव को यदि सही समय पर Treat नहीं किया जाय तो परिणाम गंभीर रूप ले लेते हैं।
How to Reduce Stress in Hindi/ How to Reduce Mind Stress in Hindi
चलिए, अब देखते हैं कि जीवन को तनाव मुक्त अथवा अत्यधिक खुशहाल कैसे बनाया जा सकता है। In Other Words, How to live tension free life?
१- दिनचर्या में बदलाव लाएं
किसी भी तनाव से निकलने या बचने के लिए सबसे पहले अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें। सुबह सोकर उठने से लेकर रात को बिस्तर पर जाने तक आपने क्या किया, उसपर ध्यान दें।
सुबह नाश्ते, दोपहर के भोजन, दिन में चाय, कॉफ़ी अथवा रात्रि भोजन का असमय होना भी। तनाव का कारण बनता है। अतः अपनी दिनचर्या को आसान, फ़ोकस तथा ऐसा बनाएं जिसे जीने में आपको उत्साह महसूस हो।
२- सकारात्मक तथा उत्साहवर्धक विचारों से स्वयं को ऊर्जावान रखें
मैंने देखा है कई बार लोग बिना किसी वजह के चिंता ग्रस्त रहते हैं। ऐसा ना हो जाए, वैसा ना हो जाए, इत्यादि। कभी कभी तो हो भी जाता है, फिर कहते हैं देखा मुझे इसी बात का डर था। ऐसी सोच रखकर वे लोग स्वयं ही इसका निर्माण करते हैं।
यदि आपको Law of Attraction के बारे में अधिक जानना है तो नीचे दिए लिंक पर जाकर पढ़ें।
13 Secret Tips about Law Of Attraction In Hindi
सीधी बात करूं तो यदि आप नकारात्मक विचार करने वैसी परिस्थितियां आकर्षित कर सकते हैं तो क्यों ना सकारात्मक सोचें!
सकारात्मक तथा उत्साहित करने वाले विचार कुछ हो दिनों में सच होने लगेंगे। इसके साथ ही अपने मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक सिद्ध होंगे।
३- How to Reduce Stress in Hindi यह पल भी गुज़र जायेगा फॉर्मूला
देखिए दोस्त, मेरे विचार कोई किताबी बातें नहीं, बल्कि अपने अनुभव होते हैं। कुछ सालों पहले जब मैं तनाव से गुज़र रही थी तो मैंने कहीं पर ये विचार पढ़े।
“येे पल भी गुज़र जायेगा” मैंने सीखा, जीवन में कुछ भी स्थाई नहीं है। ना ही सुख ना ही दुःख, उतार चढ़ाव आते रहते हैं। तो जब भी तनाव महसूस हो खुद को याद दिलाइए कि यह समय भी चला जायेगा।
मेरे लिए यह फार्मूला जादुई तरीके से काम कर रहा था। आप भी आज़मा कर देखिए।
४- How to Reduce Stress in Hindi- सही भोजन का सेवन करें
क्या आपको पता है, मन और शरीर पर सबसे ज़्यादा प्रभाव पानी तथा भोजन का होता है? यदि आप मांसाहारी हैं तो शाकाहार अपनाएं, ज्यादातर फलों का सेवन करें। एक हफ़्ते प्रयोग के रूप में यह करके देखें।
कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं कि क्या परिवर्तन महसूस किया आपने?
Most importantly, भोजन बनाने वाले को किसी भी प्रकार का तनाव ना दें। क्योंकि भोजन सिर्फ अन्न नहीं बल्कि अन्न पानी तथा। बनाने वाले के विचारों से बनता है। आप सोचेंगे ये क्या फॉर्मूला है?
ज़रा सोचिए, माँ के द्वारा बनाए गए सादे भोजन का स्वाद किसी पांच सितारे होटल से अच्छा क्यों होता है? भावनाएं भी भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ अपने मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाती हैं।
५- समय प्रबंधन कर अपने शारीरिक और मानसिक स्थिति पर ध्यान दें
यदि आप अपने आस पास नज़र घुमाएंगे तो आपको ऐसे लोग ज्यादा दिखेंगे जिनका वजन ज़रूरत से ज्यादा या कम है। कई बार जब मैंने इन लोगों से इस विषय पर बात की तो पता चला इनके पास समय की कमी है।
दोस्त, दिन के २४ घंटे ईश्वर में बिल गेट्स को दिए हैं, देश के प्रधानमंत्री महोदय के साथ मुझे और आपको भी दिए हैं। गौर करेंगे तो पाएंगे कि इनके पास हमसे ज्यादा जिम्मेदारियां हैं। अंतर सिर्फ इतना है कि वो लोग अपने एक एक मिनट का खयाल रखते हैं।
How to Reduce Stress in Hindi अपने समय का सही प्रबंधन करें। कल सुबह उठने से लेकर रात के सोने तक क्या करना है, सारा ब्यौरा सोने से पहले बना लें। इसका फायदा यह होगा कि आपको बस follow करना होगा। आप दिन का भरपूर सदुपयोग करने से साथ उत्साहित भी महसूस करेंगे।
Most Importantly, अपनी दिनचर्या में शारीरिक व्यायाम, कोई खेल जैसे कि क्रिकेट, फुटबॉल आदि जोड़ें। जो आपकी शारीरिक रूप से फिट रखेगा। तथा व्यायाम एक Stress Booster भी है, इस प्रकार यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।
६- How to Reduce Stress in Hindi सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताएं
क्या आपको पता है, आप जिन पांच लोगों के साथ सबसे ज्यादा समय बिताते हैं, समय के साथ उनके जैसा बन जाते हैं। यह कोई खयाली बातें नहीं बल्कि वैज्ञानिक रूप से Proven है।
आपकी सोच, रहन सहन तथा लाइफस्टाइल उनके जैसी बन जाती है। बचपन में ही माता पिता गलत संगत से दूर रहने की सलाह इसी लिए देते हैं।
यदि संगत का जीवन पर इतना प्रभाव है तो क्यों ना ऐसे लोगों के साथ समय बिताया जाए जिनके साथ रहकर हम बेहतर बन सकते हैं। कई बार हमारे आस पास ऐसे लोग नहीं होते हैं, ऐसे में किसी महान व्यक्ति की लिखी किताबें पढ़ें।
ऐसे लोगों के साथ समय बिताएं जो आपकी समस्याएं सुनकर आपको दयादृष्टि Sympathy देने के बजाय उससे निकलने का रास्ता दिखाएं। ऐसे लोग जो समस्याओं के बजाय जीवन को ऊपर उठाने वाली बातें करें, ऐसे लोगों के साथ समय बिताएं।
७- How to Reduce Stress in Hindi- भरपूर नींद लें
अक्सर नींद में कमी दिन आपके काम को प्रभावित करती है। आपके मूड के साथ, चिड़चिड़े को बढ़ावा देती है। सारी अच्छी आदतें हों, किन्तु समय पर नीद में कमी हो तो सब बेकार है।
आपको चलाने वाली मशीन अर्थात आपका मास्तिष्क, तब तन अनवरत चलता रहता है जब तक आप जाग रहे होते हैं। नींद की अवस्था में ही उसे आराम मिलता है, इसलिए आप सोकर उठने के बाद ताज़गी महसूस करते हैं।
Also Read: Brahma Muhurt Me Uthne Ke 15 Fayde
Therefore, रात को समय पर सोना, तथा सूर्योदय से पहले उठना, मन पर जादुई प्रभाव डालता है। अच्छी तथा भरपूर नींद के लिए सोने के एक घंटे पहले किसी भी टेक्नोलॉजी जैसे कि फोन, या टीवी का प्रयोग ना करें।
समय पर तथा स्वस्थ नींद में किताबें अच्छा किरदार निभाती हैं। सोने से बिलकुल पहले एक या दो पन्ने। कोई। सकारात्मक किताब पढ़ने की आदत डालें।
८- How to Reduce Stress in Hindi नई चीजें सीखें
क्या आपको पता है, जीवन में ठहराव आने से भी तनाव होने लगता है। ठहराव आने का एक मुख्य कारण यह है को मनुष्य सीखना बंद कर देता है। पढ़ाई पूरी हो गई, अच्छी नौकरी मिल गई, शादी हो गई, या बच्चे सेटल्ड हो गए, अब और लिए सीखना? अक्सर मुझे लोग यही जवाब देते हैं।
सबसे दुखद तो यह है को इस ठहराव से बचने के लिए लोग अक्सर गलत राह चुनते हैं। नशा, सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताना आदि जीवन में आए ठहराव का परिणाम है।
जीवन कभी पूर्ण नहीं होता, इसलिए आजीवन सीखते रहना चाहिए। सुखी तथा शांतपूर्ण जीवन का मंत्र यही है।
जीवन के किसी भी मोड़ पर आप कुछ ऐसा सीखिए जिससे आपको कुछ नया अनुभव हो। उदाहरण के लिए, वाद्य यंत्र बजाना, सिंगिंग, अपनी पसंद के विषय का अध्ययन इत्यादि। महापुरुषों की जीवनी का बारीकी से अध्ययन करना मेरा पसंदीदा काम है।
९- How to Reduce Stress in Hindi- Emotional Junk से बचें
अपने बच्चों को हम पिज़्ज़ा, बर्गर इत्यादि खाने से मना करते हैं क्योंकि यह जंक फूड है। आपको पता है कि जंक फूड उनके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
क्या आपको पता है कि इमोशनल जंक फूड आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सोच रहें हैं कि आप ऐसा कुछ नहीं खाते?
चलिए थोड़ा डिटेल्स में बताती हूं, आजकल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा जंक फूड बिकता है। “फलां जगह पर फलां घटना हुई, किसी ने मदद नहीं की।” विचलित कर देनी वाली तस्वीरों के साथ ऐसे खबरें आपके मानस पटल को आहत करती हैं।
जो परिस्थितियां हमारे बस में नहीं हैं, उनके लिए प्रार्थना ही सबसे बड़ी मदद है। समय के साथ अत्याचार बढ़ता जा रहा है, स्वयं के मानसिक स्वास्थ्य के खयाल रखना आपकी अपनी जिम्मेदारी है। कृपया, इन इमोशनल जंक से स्वयं को बचाने के लिए ऐसी खबरें ना पढ़ें।
१०- How to Reduce Stress in Hindi कम से कम २५-३० मिनट प्रतिदिन ध्यान करें
Meditation मेरा पहला मशवरा होता है किंतु इसे मैंने बाद में रखा। इसके पीछे की वजह स मात्र यह थी कि आपने तनाव के कारणों को ज़रा गहराई में समझ जाएं।
ध्यान किसी भी शारीरिक, मानसिक तथा भावनात्मक तनाव या बीमारी को दूर करने का सबसे सरल तथा प्रभावी उपचार है। ध्यान के अभ्यास से मस्तिष्क में होने वाले बदलाव तथा लाभ के बारे में मैंने पहले ही विस्तार में लिखा है। आप नीचे दिए लिंक पर जाकर ज़रूर पढ़ें।
Meditation Benefits for Brain in Hindi
किस भी प्रकार का ध्यान जो आपके लिए सहज तथा सरल लगे, दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
११- How to Reduce Stress in Hindi प्रकृति के साथ समय बिताएं
क्या आपको पता है, तनाव का सबसे प्रभावी इलाज़ प्रकृति करती है। वृक्ष हमें सिर्फ़ ऑक्सीजन ही नहीं देते बल्कि हमारा तनाव खींचकर हमें ताज़गी भी देते हैं। इसलिए आप देखेंगे कि शहरी लोग ग्रामीण लोगों की अपेक्षा अधिक तनावग्रस्त दिखते हैं।
इसलिए दिन में कुछ समय किसी पेड़ के साथ बिताएँ। या प्रकृति के बीच पैदल चलें।
जल, शरीर में सत्तर प्रतिशत हिस्सा जल रहता है। कभी कभी किसी समुद्री किनारों पर घूम आएं। आपकी सारी समस्या कुछ मिनटों में गायब सी हो जायेगी। मन जब शांत होता है तो निवारण खोज लेता है।
व्यस्त जीवन से समय निकालकर कुछ दिनों के लिए, किसी पर्वतीय इलाके या समुद्री किनारों पर घूमने को जीवन का हिस्सा बनाएं।
१२- How to Reduce Stress in Hindi सांसों पर ध्यान दें
जिन्दा रहने के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्या है? सांसें! रोटी कपड़ा मकान के बिना मनुष्य कितनी देर रह सकता है, सांसों के बिना कितनी देर रह सकता है?
अब आप सांसों की अहमियत समझ गए होंगे। कभी अपने ध्यान दिया कि ये कैसे चलती हैं, शरीर में कहां तक जाती हैं अथवा कैसे महसूस होता है?
तनाव का सबसे Instant इलाज़ अपनी सांसों पर ध्यान देना मात्र है। गहरी सांस लें, उसकी शीतलता को महसूस करें। छोड़ते समय। उसकी। गरमाहट को महसूस करें। जब आप। सांसों पर ध्यान देते हैं तो ये। स्वांस आपके मन से सारा तनाव बाहर निकाल देती है।
ये बिलकुल वैसा है जैसे जब आप किसी रिश्ते में व्यक्ति का जितना खयाल रखते हैं वह आपको उतना खुश रखता है।
अपनी सांसों का खयाल रखना शुरू कर दें, आपके मानसिक स्वास्थ्य का खयाल वह बिना मांगे रखेगी।
१३- How to Reduce Stress in Hindi -PMA किताबें पढ़ें
Positive Mental Attitude अर्थात सकारात्मक विचारों को बढ़ावा देने वाली किताबें पढ़ें। ये किताबें महान लेखकों के अनुभव का निचोड़ होती हैं। हो सकता है, शुरू में आपको रुचि ना आए किन्तु किसी एक तकनीकी को भी प्रयोग कर अनुभव करेंगे तो रुचि बढ़ जायेगी।
पुस्तकें लिखे हुए शब्द मात्र नहीं होते किन्तु एक महान हस्ती से आपकी सीधी बात होती है। बिल्कुल वैसे ही जैसे अभी हम दोनों की बात हो रही है।
तनाव निवारण के लिए किताबें अच्छी मित्र साबित हुई हैं।
१४- How to Reduce Stress in Hindi स्वयं के जीवन को महत्व देना सीखें
कई बार मैंने देखा है कि मनुष्य दूसरों में भावनात्मक रूप से इतना लिप्त हो जाता है कि स्वयं को भूल जाता है। फिर कभी रिश्तों में कड़वाहट आई तो उसके जीने की इच्छा खत्म हो जाती है।
दूसरों को चाहना गलत नहीं, किन्तु स्वयं को खोकर किसी को चाहना गलत है। आप इस धरा पर आए हैं, आप भी महत्वपूर्ण हैं। अपने जीवन के महत्व को समझें और स्वयं का खयाल रखना सीखें।
समय समय पर अपनी पसंद की चीजें खाएं, कपड़े पहनें, अपनी रुचि के काम करें। अपने आप के साथ कुछ समय बितायें। स्वयं को जानने की कोशिश करें।
१५- How to Reduce Stress in Hindi वर्तमान में जीने की कला सीखें
अक्सर तनाव का असली कारण अतीत की यादें अथवा वर्तमान की चिन्ता होती है। इस चक्कर में मनुष्य वर्तमान को उपेक्षित कर देता है। जबकि गौर किया जाए तो उसके पास मात्र वर्तमान ही है।
अपने जीवन को रुचिकर बनाएं तथा वर्तमान में जिएं। चिंता किसी भी परेशानी का हल नहीं है बल्कि वह हालत को और खराब कर देती है। इसलिए खुश रहें। समय के साथ रास्ते खुल जाते हैं और सब ठीक हो जाता है।
समय पर विश्वास करना सीखें।
१६- How to Reduce Stress in Hindi- ज़रूरत पड़ने पर सलाह या मदद लें
यदि आप लंबे समय से तनाव से ग्रस्त हैं तथा इन उपायों से आपको फायदा ना हो तो ज़रूर किसी से सलाह लें। आजकल काउंसलिंग या। मेडिकेशन से तनाव से आराम पाया जा सकता है।
अपने जीवन की कीमत को समझें तथा अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का खयाल रखें।
स्वयं का खयाल रखने में संकोच तथा विलम्ब ना करें।
Final Word: उम्मीद है आपको यह आर्टिकल How to Reduce Stress in Hindi पसंद आया होगा। यदि आप इसमें कोई सुझाव देना चाहें तो कॉमेंट करके ज़रूर बताएं।