पिगमेंटेशन हटाने के घरेलू उपाय | 7 Home Remedy for Pigmentation in Hindi

Home Remedy for Pigmentation | पिगमेंटेशन हटाने के घरेलू उपाय | पिगमेंटेशन के लिए क्रीम | पिगमेंटेशन ट्रीटमेंट इन हिंदी | झाइयां हटाने के लिए क्या खाना चाहिए| झाई की क्रीम | पिगमेंटेशन इन हिंदी | पिगमेंटेशन हटाने के घरेलू उपाय

चेहरा मनुष्य के शरीर का एक ऐसा हिस्सा है जो हमेशा खुला रहता है। मौसम की हर मार चेहरे की त्वचा को झेलना पड़ता है। ऐसे में चेहरे पर दाग धब्बा पड़ना संभव है। ऊपर से यदि ज़रूरी देखभाल नहीं की गई तो मुंहासे और पिग्मेंटेशन जिसे हिन्दी में झाईं कहते हैं, होने की संभावना बढ़ जाती है।

अगर आप भी पिग्मेंटेशन की समस्या से परेशान हैं तो आज आपको उसका हल मिल जायेगा। MysticMind के लिए ब्लॉग में आज हम झाइयों को घर पर ही ठीक करने के कुछ उपाय बताएंगे।

साथ ही यह जानना भी ज़रूरी है कि झाइयों का असली कारण क्या होता है? कारण जानने के बाद निवारण अत्यंत आसान हो जाता है। पिग्मेंटेशन के कारण और (Home Remedy for Pigmentation) निवारण जानने से पहले जानते हैं कि झाइयां अर्थात पिग्मेंटेशन क्या है?

What is Pigmentation in Hindi | झाइयां क्या है?

चेहरे पर झाइयां पड़ना एक सामान्य समस्या है जिसमें त्वचा का कुछ हिस्से पर दाग पड़ जाते हैं। झाइयों वाला हिस्सा सामान्य तत्वचा से अलग दिखने लगती है। यह त्वचा में पाए जाने वाले मेलेनिन नामक स्रोत के बढ़ जाने के कारण होता है।

Also Read about गर्भाशय को हेल्दी बनाए रखने के लिए 5 योग

आइए विस्तार में जानते हैं कि पिग्मेंटेशन के मुख्य कारण कौन कौन से हैं। उपचार शुरू करने के साथ इन कारणों पर ध्यान देने से जल्दी लाभ मिलेगा।

What is The Reason of Pigmentation in Hindi | पिग्मेंटेशन के मुख्य कारण

१- सूर्य प्रकाश के प्रभाव से

सूर्य का तेज़ प्रभाव चेहरे की त्वचा पर सर्वाधिक प्रभाव करता है। यदि लंबे समय तक खुले धूप में रहे तो त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बिना सनस्क्रीन के बाहर जाने, ज्यादा समय तक खुली धूम में समय बिताने से झाइयां आने के ज्यादा चांसेज होते हैं।

२- हार्मोनल परिवर्तन

शरीर और त्वचा पर मनुष्य के मन और भावों का अधिक असर पड़ता है इसलिए कहते हैं चिंता नहीं करो। साथ ही उम्र के साथ हार्मोनल बदलाव भी त्वचा पर झाइयां लेकर आते हैं।
मासिक धर्म और गर्भावस्था में असंतुलन खान पान या अंदरूनी परिवर्तन के कारण भी पिग्मेंटेशन आता है। झाइयां नहीं तो चेहरे का रंग जरूर बदल जाता है।

३- जन्मजात कारण

कुछ लोगों को जन्म से ही त्वचा पर कुछ दाग धब्बे होते हैं। अकसर इस प्रकार की झाइयों को कम करना मुश्किल होता है। जन्मजात बीमारियों की तरह पिग्मेंटेशन भी जन्मजात हो सकता है।

४- संक्रमण या रोग

कभी कभी चेहरे का ठीक से खयाल न रखने के कारण कुछ संक्रमति बीमारियां हो जाती हैं। कुछ संक्रमण या रोग जैसे मेलास्मा, लिचेन प्लानस, विटिलिगो, या फंगल इत्यादि होते हैं।
ऐसे संक्रमण के कारण पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। कभी कभी कुछ मौसम में बदलाव के कारण ये संक्रमण हो सकते हैं।

५- उम्र के साथ

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में मेलानिन की उत्पत्ति बढ़ जाती है जिससे कई शारीरिक एवं मानसिक बदलाव होते हैं। इन बदलावों के कारण पिग्मेंटेशन अथवा त्वचा के रंग में परिवर्तन हो हैं।

तो, अब सवाल उठता है कि क्या हम चेहरे पर पिगमेंटेशन हटा सकते हैं?
बिलकुल हटा सकते हैं, कारणों पर ध्यान देने और कुछ खास खयाल रखकर झाइयों को समाप्त किया जा सकता है।

आइए जानते हैं कि किसी भी प्रकार के पिग्मेंटेशन को कुछ सरल और आसान उपाय से खत्म कैसे करें?

झुर्रियां खत्म करने के घरेलू उपाय | 7 Home Remedy for Pigmentation in Hindi

१ – नींबू रस

नीबू एक ऐसी चीज़ हैं जिसके अनेकों लाभ हैं। चाहे बाहर से प्रयोग करें चाहे इंटेक करें। नींबू के रस में विटामिन सी की अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है।

नींबू रस को नियमित पिगमेंटेशन प्रभावित चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक रखें। बाद में फिर धीरे-धीरे धो लें। नींबू रस त्वचा को निखार और गोरा बनाने में मदद करता है। साथ ही झाइयों को कम करने में मदद करता हैं।

ख्याल रखें कि नीबू को डायरेक्ट चेहरे पर लगाते समय ज्यादा तेज़ी से रगड़े नहीं।

२- दही और हल्दी

दही और हल्दी ये दो चीजें हैं जो हर भारतीय के रसोईघर में मिलता है। इन दोनों का मिश्रण पिगमेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है। दही और हल्दी के मिश्रण को पिगमेंटेशन प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और 20-30 मिनट तक रहने दें।

फिर हल्के हाथों से मलें और धो लें। यह मिश्रण त्वचा को चमकदार और सुंदर बनाने में मदद करता है। हल्दी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले ऐंटीऑक्सिडेंट गुण पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं।

साथ ही त्वचा चमकदार एवं मुलायम बनने के साथ जवान भी रहती है।

Also Read About आर्गन के तेल के फायदे, उपयोग और नुकसान

३- Home Remedy for Pigmentation-अलोवेरा जेल

अलोवेरा का पौधा एक अत्यंत उपयोग पौधा है। खाने के साथ त्वचा के लिए भी यह अत्यंत उपयोगी है। एलोवेरा जेल त्वचा के लिए एक अद्भुत उपचार है। इसे प्रतिदिन पिगमेंटेशन प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और आधा घंटे तक छोड़ दें। फिर उसे धो लें।

अलोवेरा जेल त्वचा को शीतलता प्रदान करता है। अंदरूनी गंदगी को साफ़ कर पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करने में एलोवेरा मदद करता है।

४- बादाम और दूध

बादाम और दूध दोनो ही ऐसी चीजें हैं जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। बादाम और दूध का मिश्रण एक उत्कृष्ट घरेलू उपाय है जो पिगमेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है।

रात में सोने से पहले इस मिश्रण को झाइयों वाले क्षेत्रों पर लगाएं और सुबह उबालकर ठंडा किए हुए दूध से धो लें। यह मिश्रण त्वचा को निखारता है और पिगमेंटेशन एवं अन्य दाग धब्बों को कम करने में सहायता प्रदान करता है।

साथ ही त्वचा को चमकदार बनाने के साथ इसके ज़रूरी तत्त्व की पूर्ति करके त्वचा को फ्रेश रखता है।

५- Home Remedy for Pigmentation- टमाटर और शहद

टमाटर एक ऐसी सब्जी और फल है जो हर घर में नियमित मिलता है। टमाटर और शहद का मिश्रण पिगमेंटेशन को कम करने के लिए उपयोगी हो सकता है। टमाटर को पीसकर उसमे शहद मिलाएं और इस मिश्रण को पिगमेंटेशन प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक रखें और फिर धो लें।

टमाटर में पाए जाने वाला तत्त्व जिसे लाइसोपीन कहते हैं, पाया जाता है। साथ ही इसमें विटामिन सी भी है जो पिगमेंटेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

६- गुलाबजल

गुलाब जल सदियों से त्वचा के लिए प्रयोग किया जाता है तथा यह अत्यंत लाभकारी भी है। गुलाबजल त्वचा के लिए एक प्रमुख उपचार है जो पिगमेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है।

इसेरात को सोने से पहले त्वचा पर लगाएं और सुबह साफ़ पानी से धो लें। यह त्वचा को निखारता है, धूप के कारण हुए नुकसान को ठीक करता है। साथ ही त्वचा को मुलायम बनाने के साथ ही पिगमेंटेशन को कम करने में सहायता करता है।

आसानी से मिलने वाला गुलाबजल चेहरे एवं आंखों को ठंडक भी प्रदान करता है।

७- बेसन और दही

हर रसोईघर में आसानी से उपलब्ध बेसन और दही चेहरे के लिए बहुत ही लाभकारी चीजें हैं। बेसन और दही का मिश्रण एक ऐसी असरदार उपचार है जो पिगमेंटेशन को कम कर सकता है।

इसे प्रतिदिन झाइयों पर लगाएं और 15-20 मिनट तक रहने दें। सूख जाने पर हल्का पानी डालकर हल्के हाथों से रगड़ें और फिर अच्छे से धो लें। यह उपाय त्वचा को सुंदरता और चमक देता है, साथ ही पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है।

साथ ही आपकी चेहरे की झुर्रियां कम कर त्वचा को कसीला भी बनाता है।

Final Words: यदि आप भी पिगमेंटेशन से पीड़ित हैं, तो ये सरल एवं सस्ते घरेलू उपचार अपनाकर अआप अपनी त्वचा को साफ़ बना सकते हैं। यदि ब्लॉग अच्छा और जानकारी भरा लगा हो तो दूसरों के साथ साझा करके उनकी मदद अवश्य करें।

भविष्य में Home Remedy for Pigmentation ऐसे जानकारी भरे लेखों को पढ़ने के इस ब्लॉग को ज़रूर सब्सक्राइब करें।

सबका मंगल हो।

Leave a Reply

%d bloggers like this: