डाय को म्यो का क्या महत्व है | Reiki Symbol Dai Ko Myo in Hindi

Dai Ko Myo in Hindi- रेकी सिंबल्स जो एक प्राकृतिक उपचार पद्धति है जिसकी मध्यम से शारीरिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्वास्थय को तेज़ी से बेहतर बनाने में मदद करती है।

आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे उस सिंबल की जो अन्य सिंबल का गुरु माना जाता है, या यूं कहें कि अन्य सिंबल को भी गाइड करता है, उनकी शक्तियों को बढ़ाता है और आपको बेहतर रिजल्ट देता है।

जी हां मैं बात कर रही हूं, डाय को म्यो का।

Advertisement

डाय को म्यो रेकी का सबसे शक्तिशाली और व्यापक रूप से प्रयोग किए जाने वाले सिंबल्स में से एक है।

तो सबसे पहले जानते हैं कि इस सिंबल का शाब्दिक अर्थ क्या है?

Meaning of Reiki Symbol Dai Ko Myo in Hindi

सरल शब्दों में बताऊं तो डाय का अर्थ होता है “महान”, “को” का अर्थ “प्रकाश” अर्थात लाइट और “म्यों” का अर्थ “उज्ज्वल” या “स्पष्ट” है।

Advertisement

इस प्रकार से देखें तो डाय को म्यो का अर्थ है एक तेज़, ब्राइट, सफ़ेद हीलिंग लाइट।
ब्रह्मांड में उपस्थित सभी चीजों की परस्पर संबद्धता का प्रतिनिधित्व करने वाला तथा सामंजस्य बिठाकर रखने वाला रेकी सिंबल डाय को मायो है।

इस सिंबल का ऊपरी आधा हिस्सा आध्यात्मिक दुनिया जबकि निचला आधा हिस्सा भौतिक दुनिया का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए इसे मास्टर सिंबल कहा जाता है। क्योंकि इस सिंबल का प्रयोग कर साधक आध्यात्मिक एवं भौतिक दुनिया में सामंजस्य बिठा सकता है।

दाई को मायो को मास्टर सिंबल के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि कहा जाता है कि इस एक सिंबल में अन्य सभी रेकी सिंबल्स की शक्तियां समाई हुई है। यही कारण है कि इसका उपयोग रेकी उपचार की प्रभावशीलता यानी effectiveness को बढ़ाने के लिए किया जाता है।

Advertisement

रेकी साधकों को डाय को म्यो सिंबल मास्टर लेवल पर सिखाया जाता है यानी इसका अट्यूनमेंट मास्टर लेवल पर किया जाता है। उसके बाद ही व्यक्ति इस सिंबल का प्रयोग कर सकता है।

तो अब जानते हैं कि इसे ड्रा कैसे किया जाता है?

How to Draw Reiki Symbol Dai Ko Myo in Hindi

रेकी की उत्पत्ति जापान में हुई है तो इसके ज्यादातर सिंबल जैपनीज में हैं और यही कारण है कि इसको परफेक्ट ड्रा करना हमारे यानी अन्य भाषियों के लिए मुश्किल होता है।

Advertisement

जैसा कि आपको पता है कि रेकी का अपना एक इंटेलिजेंस है यदि रेकी लेते या देते समय आपका हाथ सही स्थान पर नहीं होता तो भी रेकी उस चक्र को हील करती है। ठीक उसी प्रकार यदि सिंबल्स ड्रा करने में थोड़ा बहुत इधर उधर होता भी है तो इसमें कोई आशंका न रखें।

हां एक अन्तर होता है कि आपके रेकी टीचर ने जो सिंबल आपको दिया है वह इस विडिओ में बताएं गए सिंबल्स से अलग हो। तो ऐसे में मेरा सुझाव है कि आप उसी सिंबल का प्रयोग करें जैसा आपके टीचर ने आपको बताया है। दूसरे शब्दो में कहूं तो जिसके साथ आपका अट्यूनमेंट्ट हुआ है, उसका प्रयोग करें।

आइए अब जानते हैं कि डाय को म्याे का कहां कहां प्रयोग किए जाता है और इसके क्या क्या लाभ हैं?

Advertisement

Also Read: विजुलाइजेशन कैसे करें 

Uses and Benefits of Dai Ko Myo in Hindi

१- यदि आप दूसरों की हीलिंग करते हैं या सेल्फ हीलिंग में फास्ट रिजल्ट चाहते हैं, रेकी पॉवर को बढ़ाना चाहते हैं तो डाय को म्यो का यूज अवश्य करें। और यदि किसी विशेष चक्र या शरीर के किसी विशेष हिस्से में रेकी देने के लिए भी डाय को म्यो का प्रयोग किया जाता है।

२- एक रेकी साधक का मुख्य उद्देश्य होता है स्पिरिचुअल ग्रोथ। आपकी गति चाहे जैसी भी चल रही है, यदि आप मेडिटेशन के दौरान इस सिंबल का यूज करते हैं तो आपके ग्रोथ की गति बढ़ जाती है। यदि आपका फोकस डिस्टर्ब रहता तो फोकस इंक्रीज करने में डाय को म्यो एक महत्त्वपूर्ण सिंबल माना जाता है।

Advertisement

३- एक रेकी साधक या मेडिटेटर अकसर इनर्जी को लेकर अत्यन्त सेंसटिव हो जाते हैं। यही कारण हैं कि वे अकसर नेगेटिव एनर्जी की चपेट में आते हैं। यदि घर में भी कहीं kuch नेगेटिव रहा तो जल्दी se प्रभावित हो जाते हैं। ऐसे में किसी स्थान, चीज़ या व्यक्ति से नेगेटिव एनर्जी को क्लियर करने, हील करने और प्रोटेक्ट करने में डाय को म्यो सिंबल का प्रयोग किया जाता है।

४- कई बार व्यक्ति मेंटल अथवा इमोशनल ब्लॉक में ऐसा जकड़ जाता है की आगे नहीं बढ पाता। उदहारण के लिए मैं एक राइटर हूं और जब राइटर ब्लॉक होता है तो विचार मानों कहीं छिप जाते हैं।

चाहकर भी मैं लिख नहीं पाती ऐसे में डाय को म्यो सिंबल की मदद से वो ब्लॉक क्लियर करके विचारों के प्रवाह को शुरु करती हूं। तो यदि आप किसी इमोशनल या मैंटल ब्लॉक से गुजर रहे हैं तो डाय को म्यो का प्रयोग करके उसे ब्लॉक को क्लियर कर सकते हैं।

Advertisement

५- जैसा कि मैंने पहले ही बताया यह सिंबल आपका ब्रह्मांड से कन्सेशन जोड़ने और स्ट्रॉन्ग करने में विशेष सहायक सिंबल है। ऐसे में अपनी साइकिक एबिलिटी को बढ़ाने, अपनी इंट्यूशन को स्ट्रॉन्ग करने और तेज़ी से स्पर्चुअल ग्रोथ के लिए डाय को म्यो का प्रयोग कर आप महचाही गति प्राप्त कर सकते हैं।

६- रिश्तों को ठिक करने के लिए डाय को म्यो का प्रयोग किया जा सकता है। वहां पर रिश्ते से मेरा मतलब स्वयं से है। कई बार व्यक्ति अपने आपको ही नही समझ पाता,। स्पेशली तब जब वह आध्यात्मिक मार्ग पर है किंतू अत्यधिक सोशल है।

ऐसे में दूसरों से प्रभावती होकर स्वयं से डिस्कनेक्ट होना स्वाभाविक हो जाता है। इसलिए ऐसे व्यक्ति को जिसे किसी कारण वश अधिक सोशल रहना पड़ता है किंतू वह अपनी आध्यात्मिक ग्रोथ चाहता है तो दोनों को बैलेंस करने में डाय को म्यू सहायक सिंबल है।

Advertisement

७- इसके अलावा अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए, क्रिस्टल एवं पानी को चार्ज करने के लिए भी डाय को म्यो का प्रयोग किए जाता है।

Also Read: ऐसे करें अपने सपने साकार 

Final Words about Dai Ko Myo in Hindi: इस प्रकार देखा जाए तो रेकी का भरपूर लाभ लेने के लिए मास्टर लेवल का अट्यूनमेंट लेना चाहिए। ताकि आप डाय को म्यो का प्रयोग कर सकें। इस एक सिंबल की पॉवर अन्य सिंबल को अधिक प्रभावी बनाकर आपको मनचाहा रिजल्ट देती है।

Advertisement

यदि आपको इस सिंबल से रिलेटेड को सवाल है तो कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। आर्टिकल अच्छा लगा हो तो लाईक कॉमेंट और शेयर ज़रूर करें।

आज के लिए बस इतना ही,मिलते हैं नेक्स्ट आर्टिकल में एक नए टॉपिक के साथ। तब तक स्वस्थ रहें और आपका दिन शुभ हो।

सबका मंगल हो

Advertisement

Leave a Reply

%d bloggers like this: