Benefits of Agarwood in Hindi | Health Benefits of Agarwood in Hindi | Uses of Agarwood in Hindi | Benefits of Agarwood Oil in Hindi
अगरवुड अर्थात अगर का प्रयोग प्राचीन समय से औषधि के रुप मे भारत में किया जाता है। आजकल इसकी कीमत लाखों में आंकी जाती है।
आखिर ऐसा क्या है अगर की लकड़ी में जो आजकल इसकी कीमत सोने से भी ज्यादा है। ना सिर्फ इसकी कीमत बल्कि इसकी बढ़ती हुई डिमांड भी आपको हैरान कर देगी।
इस धरती पर ऐसे बहुत सारे वृक्ष लकड़ियां और वनस्पति पाए जाते हैं जिसमें तिलिस्मी शक्तियां छुपी हुई है। अगर इन्हीं में से एक है।
आज की मिस्टिक माइंड के इस आर्टिकल में हम अगरवुड के बारे में विस्तार से जानेंगे। अगर वह हमारे किस काम आता है तथा यह इसके क्या लाभ होते हैं, के बारे में विस्तार से जानेंगे।
अगर से मिलने वाले लाभों के बारे में जानने से पहले जानते हैं कि अगरवुड है क्या?
What is Agarwood in Hindi | अगरवुड क्या है?
यदि सरल शब्दों में बताऊं तो अगर एक औषधीय लकड़ी है जिसका प्रयोग हमारे जीवन को बेहतर बनाने में किया जाता है। अगर का पेड़ दक्षिण पूर्व एशिया के वर्षा वाले जगहों पर पाए जाने वाले वनों में पाया जाता है।
हालांकि अब इसकी संख्या कम होने के कारण अत्यंत कीमती हो चुका है। आज अगरवुड की लकड़ी की कीमत $100000 प्रति किलो के आसपास है।
अगर की लकड़ी को “वुड्स ऑफ द गॉड” भी कहते हैं। दर्शन अगर उठ किसी पेड़ का नाम नहीं है बल्किइसे एक लंबी प्रक्रिया कर तैयार किया जाता है।
अगर की लकड़ी से डाल अर्थात गोंद की तरह कोमल एवं सुगंधित पदार्थ निकलता है इसी पदार्थ का प्रयोग करके अगरबत्ती इत्यादि बनाया जाता है। यही कारण है कि अगर उस की लकड़ी अत्यंत कीमती और विरली है।
तो आइए जानते हैं कि इस अद्भुत अगरवुड हमारे स्वास्थ्य को किस तरह लाभ देता है अथवा इसके प्रयोग से हमें क्या क्या लाभ मिलते हैं?
Benefits of Agarwood in Hindi | अगर के लाभ
1- Health Benefits of Agarwood in Hindi | स्वास्थ्य लाभ
अगर की लकड़ी में कई स्वास्थ्य लाभ कारी तत्व पाए जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि यह किस प्रकार शारीरिक बीमारियां दूर करने में लाभकारी है।
१- सरदर्द दूर करने में सहायक
अगरवुड की लकड़ी को यदि चंदन के साथ घिसकर एक मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण में थोड़ा सा कपूर मिलाकर मस्तिष्क पर लेप लगाने से सर में ठंडक मिलती है तथा दर्द से राहत मिलती है।
२- दमा एवं खांसी का इलाज
अगर के चूर्ण में यदि थोड़ा सा सोंठ मिलाकर शहद के साथ सेवन करें तो कब एवं खांसी से राहत मिलती है। अगरवुड के चूर्ण को कपूर के साथ मिलाकर पीसकर छाती पर लेप लगाने से स्वसन नलिका ओं की सूजन ठीक होने में मदद मिलती है।
पान के पत्ते में अगरु के दो बूंद तेल डालकर सेवन करने से सांस संबंधी बीमारियों में लाभ मिलता है। फेफड़ों को साफ करने तथा बलगम को पतला करने में भी यह मदद करता है।
Also Read About सेंधा नमक खाने के स्वास्थ्य लाभ
३- पेट के लिए लाभकारी अगरवुद
सेंधा नमक के साथ अगर के चूर्ण का सेवन करने से पेट और लीवर को लाभ मिलता है। यह पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने के साथ-साथ लीवर को भी स्वस्थ बनाता है।
अगरवुड के लकड़ी से काढ़ा बनाकर पीने से पेट के कैंसर में भी लाभ मिलता है।
४- उल्टी एवं बवासीर में अगर का प्रयोग
अगर किशोर में शहद मिलाकर सेवन करने से अपच की समस्या दूर होती है तथा उल्टी आदि में भी मदद मिलती है। इस चूर्ण को घी में पकाकर ठंडा कर लें तथा मिश्री के साथ मिलाकर सेवन करने से खूनी बवासीर में भी लाभ मिलता है।
२- Skin Benefits of Agarwood in Hindi | त्वचा के लिए लाभकारी
अगरवुड की लकड़ी का प्रयोग त्वचा पर करने से त्वचा स्वास्थ एवं चमकदार बनती है। इसके अलावा भी इस तिलिस्मी लकड़ी के कई प्रकार से स्वास्थ्य के लिए प्रयोग किए जाते है ।
अगर के तेल एवं इसकी सुगंध का उपयोग आजकल कई सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाने लगा है।
इसका मुख्य कारण इसमें उपलब्ध एंटीबैक्टीरिया एवं अन्य सहायक तत्व का है।
इससे बनी सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग करने से त्वचा नर्म मुलायम एवं चमकीली बनती है। साथी किसी भी प्रकार की छोटी मोटी स्किन समस्याओं से भी राहत मिलती है।
3- Mental Health Benefits of Agarwood in Hindi | तनाव और चिंता का नियंत्रण
आजकल मनुष्य जीवन की अपदाओ में इतना उलझ गया है कि उसका मन अशांत हो चुका है। मन की अशांति कई प्रकार की बीमारियों को जन्म देती है।
ऐसे मे अगरू के प्रयोग तनाव को कम करने के लिए भी किया जाता है। जब आप तनाव कम करने के लिए किसी प्रकृति वस्तु का सही प्रकार से प्रयोग करते हैं तो मानसिक शांति मिलती है।
न सिर्फ मानसिक शांति बल्की आत्मविश्वास भी बढ़ता है। साथ ही अनेकों शारीरिक रोग ठीक होने लगते हैं।
४- Sleep Benefits of Agarwood in Hindi | सुखद नींद
आजकल मानसिक और शारीरिक रोग बढ़ रहे हैं उसका मुख्य कारण नींद की कमी ही है। यदि मनुष्य शारीर और मन को भरपूर आराम दे तो अवचेतन मन की शक्तियां सभी रोगों को दूर कर देती हैं।
यदि तनाव के कारण आप अनिद्रा के शिकार हो गए हों तो सोने से पहले कमरे में अगरवुड के तेल या अगरबत्ती जलाएं। इसकी सुगंध मानसिक तनाव को दूर कर आराम देता है। जब मन में तनाव नहीं होता तो नींद अच्छी आती है। अगर के प्रयोग के बाद नीद गहरी एवं सुखद भी बन जाती है।
साथ ही अच्छी नींद के कारण बुरे स्वप्न से मुक्ति मिलती है और दिन भर कार्य शीलता एवं काम की गुणवत्ता भी बढ़ जाती है।
६- Spiritual Benefits of Agarwood in Hindi | मेडिटेशन और ध्यान में सहयोग
आजकल मैडिटेशन की तरफ़ सभी का रुझान बढ़ता ही जा रहा है। समस्या यह है कि शांति से बैठकर ध्यान करना बाएं हाथ का खेल नहीं है। ओवरथिंकिंग की वजह से मन में चल रहे विचारों को विराम न दे पाने की वजह से ध्यान का अनुभव नहीं हो पाता है।
ऐसे में ध्यान में बैठने से पहले अगर से बनी धूप अथवा अगरबत्ती का प्रयोग करें। इससे उस स्थान की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। साथ ही जब आप ध्यान में बैठते हैं तो मन शांत होने लगता है और आप ध्यान की गहराई का अनुभव ले पाते हैं।
७- आंतरिक शुद्धि
तीव्र विचारों की गति, मासिक तनाव, नकारात्मक विचार, असंतुलित एवं अनिद्रा इन सभी कारणों से शरीर में हानिकारक तत्व बढ़ जाते हैं। ऐसे में यदि समय समय पर शरीर के आंतरिक अंगों की साफ सफाई न की जाय तो उनसे बड़ी समस्याएं बनने की संभावना बढ़ जाती है।
ऐसे में रोज़ाना या महीने में एक एक हफ़्ते के लिए अगरवुड का सेवन करने से शरीर की आंतरिक सफाई हो जाती है। साथ ही मन और विचार भी अच्छे हो जाते हैं जो स्वस्थ्य लाभ देते हैं।
Also Read About औषधीय गुणों से भरपूर माल्टा फल के लाभ.
८- Benefits of Agarwood in Hindi | संतुलित जीवन
बात की चाहे संतुलित आहार की या संतुलित जीवन की दोनों ही आज के समय में मुश्किल लग रहे हैं। संतुलित आहार संतुलित जीवन का आधार माना जाता है। हम जो कुछ खाते हैं चाहे वह भोजन हो चाहे विचार, हमारे जीवन को भारी मात्रा में प्रभावित करते हैं।
अगरवुड के नियमित प्रयोग से ना सिर्फ पाचन प्रणाली सुधरती है बल्कि मानसिक विचारों में भी लाभ मिलता है। ऐसे में जब शारीरिक एवं मानसिक संतुलन होने लगता है तो उसका प्रभाव हमारे संपूर्ण जीवन पर दिखाई देता है।
इस प्रकार अगरवूड का प्रयोग हमारे जीवन, स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य को बैलेंस रखने में मदद करता है।
९- पूजा एवं साधना
अगर सिबली अगरबत्ती या बाजार में आजकल खूब दिखती है। कहने की आवश्यकता नहीं कि इसकी बढ़ती हुई मांग और कम उपलब्धता का क्या कारण हो सकता है। अगर उस से बनी अगरबत्ती या धूप एवं सांभरनी का प्रयोग बढ़ गया है।
इसके प्रयोग से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है एवं घर का माहौल अच्छा बना रहता है। अगर से बने धूप दीप की सुगंध मन को शांत करती है एवं घर में पॉजिटिव ऊर्जा को निमंत्रित करती है।
इसीलिए आजकल हर आध्यात्मिक कार्यों जैसी पूजा-अर्चना इत्यादि में अगर से बनी अगरबत्ती यों का प्रचलन बढ़ गया है। इस प्रकार यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि अगर के प्रयोग से मानसिक शारीरिक एवं आध्यात्मिक उन्नति होती है।
१०- Health Benefits of Agarwood in Hindi मस्तिष्क स्वास्थ्य
अगर से बने उत्पादक जिनका सेवन किया जाता है वह मनुष्य के मस्तिष्क के लिए भी अत्यंत लाभकारी होते हैं। इसके नियमित सेवन करने से याददाश्त बढ़ती है।
मन को शांत कर शरीर को स्वस्थ कर यह मस्तिष्क को सुचारू रूप से चलने में मदद करता। जिससे कई प्रकार की ब्रेन की बीमारियों से बचा जा सकता है।
इस प्रकार अगरवुड के नियमित प्रयोग से याददाश्त बढ़ने के साथ मानसिक क्षमता भी बढ़ती है। जो मनुष्य की शारीरिक एवं मानसिक कार्य श्रीलता को सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं।
Final Words – अंत में यही कहना चाहूंगी कि हम सभी अपने घरों में कम से कम अगर से बनी अगरबत्ती यों का प्रयोग जरूर करें। अगर जैसे अन्य प्राकृतिक उत्पादों की भांति इसका भी प्रयोग आपको मानसिक एवं भावनात्मक हेल्थ सुधारने में मदद करता है।
उम्मीद है अगरवुड के बारे में जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। यदि जानकारी अच्छी लगी हो तो दूसरों के साथ ” Benefits of Agarwood in Hindi ” शेयर कर उनका ज्ञान बढ़ाए और उन्हें भी अगर के प्रयोग के लिए उत्साहित करें।
सबका मंगल हो