अंजीर खाने के फायदे, सही मात्रा तथा इसमें मौजूद खनिज की जानकारी

अंजीर खाने के फायदे: Figs जिसे हिंदी में अंजीर और गुल्लर कहते है, विटामिन और अन्य खनिजों से भरपूर फाइबर का सबसे धनी स्रोत है। यह प्राकृतिक रूप से अन्य फलों की अपेक्षा अधिक मीठा होता है। सूखे एवं ताज़े अंजीर खाने के अलग अलग फायदे होते हैं।

इस आर्टिकल में हम अंजीर खाने के फायदे के बारे में विस्तार से देखेंगे। ऐसा कौन सा महत्वपूर्ण तत्व है जो हमारे शरीर के लिए इतना ज़रूरी है कि यह डॉक्टरों की भी पहली पसंद हैं? अंजीर क्या है, इसे कैसे खाने से क्या लाभ होते हैं, विस्तार से जानेंगे।

सबसे पहले अंजीर का सूक्ष्म इतिहास देखते हैं।

What is Fig in Hindi अंजीर क्या है?

अंजीर अथवा गूलर images

भारत में अंजीर अथवा गूलर के नाम से जाना जाने वाला फल, इसका वैज्ञानिक नाम फाईकस कारसिया है। नाशपाती के आकार में मिलने वाला यह छोटा सा फल शहतूत के परिवार से सम्बन्धित है। मूल रूप से अंजीर मध्य, पूर्व एशिया तथा तुर्की में पाया जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका और स्पेन में इसकी भारी मात्रा में खेती की जाती है।

भारत में महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक तथा कोयंबतूर में इसकी खेती की जाती है। यहीं से अंजीर का पूरे भारत में व्यवसाय किया जाता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक लेख के अनुसार वैज्ञानिक शोधों से साबित हुआ है कि अंजीर में रोग प्रतिकार शक्ति बढ़ाने के सभी तत्व मौजूद हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए इसे नाश्ते में अवश्य शामिल करें।

Benefits Of Eating Figs Daily अंजीर खाने के फायदे

भारत में स्वास्थ्य की बात चले तो सूखे मेवों का बहुत महत्व है। इन्हीं सूखे मेवे में अंजीर बहुत ही स्वादिष्ट तथा पोषक फल है। अंजीर कच्चे खाएं या सूखे हुए, आपको हर हाल में स्वास्थ्य लाभ ही होगा।

Benefits of Dry Figs in Hindi सूखे अंजीर खाने के फायदे

१- उम्र में कब्ज़ की समस्या अक्सर देखने के लिए मिलती है। अंजीर में दूसरे फलों या मेवों की अपेक्षा अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन प्रक्रिया में सहायक है। सूखे अंजीर को भिगाकर सुबह खाली पेट खाने से ना सिर्फ़ कब्ज़ दूर होता है बल्कि पाचन तंत्र भी स्वस्थ होता है।

२- हृदय सम्बन्धित बीमारियों से बचाने में अंजीर सहायक है। अंजीर में प्राकृतिक मिठास होती है जो शरीर के लिए आवश्यक है। बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में प्रतिदिन कुछ अंजीर का सेवन लाभदायक है।

अंजीर के प्रतिदिन सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा संतुलित रहती है जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

३- अंजीर खाने के फायदे- अंजीर खून में शुगर के स्तर को संतुलित रखने में सहायक है। किन्तु सूखे अंजीर में शुगर का स्तर बढ़ जाता है तो यदि आपको ब्लड शुगर की समस्या हो तो कम मात्रा में अंजीर खाएं।

४- अमेरिकन शोध के अनुसार बायबेटिक लोगों को अपने प्रतिदिन के आहार में अंजीर जोड़ लेना चाहिए। अंजीर में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो रक्त शर्करा को स्थिर करने में मदद करता है। यहां तक कि मधुमेह पीड़ित वे लोग जो इन्सुलिन का प्रयोग करते हैं, उनके लिए अंजीर अत्यधिक लाभदायक फल है।

५- अंजीर खाने के फायदे- शोध बताते हैं कि अंजीर से याददाश्त में भी सुधार होता है।। अल्जाइमर के मरीजों के भोजन में जब कुछ दिन अंजीर जोड़ा गया तो उनकी याददाश्त में सुधार देखने के लिए मिला। अंजीर में मौजूद फाइबर, कॉपर, जिनके, विटामिन k तथा अन्य एंटी ऑक्सीडेंट चिंता या तनाव को कम करने तथा सीखने की कला को बढ़ाने में मदद करते हैं।

६- जिन लोगों को अनिद्रा की शिकायत है, उनके लिए सूखे अंजीर रामबाण की तरह काम करते हैं। रक्त संचार अवरूद्ध होने या इसकी कमी होने से नींद ना आने की शिकायत होती है। अंजीर में मौजूद ट्रिप्टोफैन नामक तत्व रक्त संचार में सुधार लाता है। परिणामस्वरूप अनिद्रा की शिकायत दूर कर नींद लाने में अंजीर बेहद सहायक हैं ।

Also Read: Tratak Kriya in Hindi: त्राटक क्रिया की सही विधि तथा 7 जादुई फायदे

Benefits of Soaked figs in Hindi भीगे अंजीर खाने के फायदे

अंजीर चाहे कच्चे अर्थ गूलर खाएं, सूखे अथवा भिगा के, इनके लाभ मिलना ही मिलना है। रात भर भिगोकर रखे गए अंजीर के अलग लाभ होते हैं।

१- अंजीर खाने के फायदे- कब्ज़ एक ऐसी बीमारी है जो सम्पूर्ण पाचन तंत्र के स्वास्थ्य को बिगाड़ देता है। यदि लंबे समय तक इसका इलाज ना किया जाए तो अन्य कई बीमारियों को निमंत्रित करता है।

पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्वाधिक आवश्यकता अंजीर की होती है। अंजीर में मौजूद घुलनशील फाइबर वसा को पचाने तथा मल को शरीर से बाहर फेंकने में रामबाण के जैसा काम करता है। इसलिए पाचन तंत्र संबंधी किसी समस्या से निजात पाने के लिए तीन से चार अंजीर रात को पानी में भिगाए तथा सुबह खाली पेट खा लें।

२- पाइल्स अर्थात बवासीर भारत में संक्रमण के जैसी फैलने वाली बीमारी हो चुकी है। कई बार इससे बचने के लिए डॉक्टर आप्रेशन की सलाह भी देते हैं।

अंजीर का प्रतिदिन नियम से सेवन करना इस समस्या का प्राकृतिक उपाय है। खाली सुबह कुछ भीगे हुए अंजीर का सेवन बवासीर को जड़ से मिटा सकता है।

३- अंजीर खाने के फायदे में एक मुख्य लाभ यह है कि अंजीर बढ़ती उम्र को काफी हद तक रोकने में सहायक है। कहने का तात्पर्य यह है कि बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे कि। झुर्रियां आना, हड्डियों का कमज़ोर होना तथा अन्य शारीरिक समस्याओं से मुक्ति दिलाकर अंजीर लंबी और स्वस्थ उम्र देने में सहायक है।

४- अंजीर का प्रतिदिन सेवन बालों, दांतों तथा। सांस से सम्बन्धित समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। इसमें मौजूद विटामिन तथा मिनरल्स तथा फाइबर सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है।

Benefits of Eating Figs during Pregnancy in Hindi गर्भावस्था में अंजीर खाने के फायदे

गर्भावस्था में अंजीर खाने के फायदे Images

१- अंजीर में अन्य किसी भी फल की अपेक्षा अधिक तथा सम्पूर्ण खनिज तत्व पाए जाते हैं जो एक गर्भवती की सामान्य आवश्यकता होती है। अतः गर्भावस्था के दौरान नियमित अंजीर का सेवन माता तथा गर्भ में पल रहे बच्चे को भरपूर पोषक देता है।

२- अंजीर खाने के फायदे- गर्भावस्था के दौरान अक्सर स्त्रियों में रक्तचाप की समस्या देखने के लिए मिलती है। अंजीर में उच्च स्तर में पोटेशियम मौजूद होता है जो। रक्तचाप को नियंत्रित करने का काम करता है।

३- गर्भावस्था के समय कब्ज़ की शिकायत बनी रहती है, ऐसे में अंजीर ना सिर्फ भरपूर स्वास्थ्य देता है बल्कि कब्ज़ की शिकायत से भी मुक्ति दिलाता है।

४-अंजीर खाने के फायदे- गर्भावस्था के दौरान पाचन तंत्र स्वाभाविक रूप से धीमा हो जाता है, ऐसे में अपचय की समस्या का सामना करना पड़ता है। अंजीर में मौजूद प्रोतियोलितिक नामक एंजाइम पाचन क्रिया को समय पर तथा आसान करने में सहायक है।

५- गर्भावस्था में मॉर्निंग सिकनेस अथवा सुबह कमज़ोरी का आभास होना सामान्य सा लगने लगता है। अंजीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी ६ पाया जाता है जो इस समस्या को दूर करता है।

६- सूखे अंजीर में ओमेगा थ्री फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो ना सिर्फ भ्रूण के स्वस्थ विकास के लिए उपयोगी है बल्कि प्रसव से जुड़ी सम्भावित अन्य समस्याओं से भी बचाता है।

Also Read: Shunya Mudra in Hindi: शून्य मुद्रा कैसे करें तथा उससे होने वाले 7 लाभ

अंजीर और दूध के फायदे

अंजीर में भरपूर मात्रा में आवश्यक खनिज और विटामिन पाए जाते हैं जो हमारी हड्डियों को मज़बूत रखने में सहायक हैं। जिस प्रकार दूध में मौजूद कैल्शियम शरीर के लिए उपयोगी है ठीक उसी प्रकार अंजीर हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है। कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों के निर्माण तथा उनकी निर्माण प्रक्रिया में तेज़ी लाने में मदद करते हैं।

अंजीर खाने के फायदे- यदि किसी टूटी हुई हड्डी को जल्दी जोड़ना चाहते हैं तो प्रतिदिन कुछ कच्चे अंजीर अवश्य खाएं।

FAQs:

How Many Figs Should You Eat in A Day एक दिन में कितने अंजीर खाने चाहिए?

Ans: एक दिन में कम से कम तीन अंजीर खाने चाहिए। यह वजह घटाने, वजह का संतुलन रखने में सहायक है। शोध में पाया गया है कि प्रतिदिन अंजीर का सेवन करने वाली स्त्रियों में स्तन कैंसर का रिस्क चौंतीस प्रतिशत कम हो जाता है।

२- Are Figs A Superfood? क्या अंजीर कोई खास फल है?

Ans: बिल्कुल, अंजीर एक बहुत ही खास फल है क्योंकि अन्य सब्जियों फलों तथा सूखे मेवों से अधीन विटामिन, मिनरल तथा फाइबर इसमें पाया जाता है। प्रतिदिन अंजीर का सेवन करने वालों को ६ प्रतिशत कैल्शियम, आयरन तथा ७ प्रतिशत पोटैसियम जो सेहत के लिए ज़रूरी है, सिर्फ अंजीर से ही मिल जाता है।

Final Words: अंजीर खाने के फायदे तो अनगिनत है किन्तु इन्हें सही समय पर तथा सही मात्रा में खाना आवश्यक है। इसलिए हमेशा अपने डायटिशियन अथवा डॉक्टर से मात्रा अवश्य चेक करें। उन्हें आपके शरीर की सही आवश्यकता पता होती है, इसलिए इसका लाभ उठाएं।

लेख अच्छा अथवा उपयोगी लगा हो। तो दूसरों के साथ अवश्य साझा करें।

1 thought on “अंजीर खाने के फायदे, सही मात्रा तथा इसमें मौजूद खनिज की जानकारी”

Leave a Reply

Discover more from MYSTIC MIND

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading